एक्सप्लोरर

Board Exams 2021: बोर्ड एग्जाम में लाने हैं अच्छे नंबर, तो इन टिप्स को अपनाएं

सीबीएसई समेत तमाम केंद्रीय और राज्य के बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. ऐसे में छात्र बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों में जुट गए हैं.

Board Exams 2021: कोरोना महामारी के कारण देशभर के करोड़ों छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है. करीब एक साल बाद देश में स्कूल खुलने शुरू हुए हैं. ऑनलाइन क्लासेस के जरिए शिक्षकों ने छात्रों को पढ़ाने की पूरी कोशिश की. केंद्रीय बोर्ड सीबीएसई समेत कई राज्यों के बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का ऐलान कर दिया है. अधिकतर बोर्ड आगामी मई से बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन करेंगे. ऐसे में छात्रों के पास सिलेबस कवर करने के लिए कुछ महीनों का समय है. आज आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिससे आप बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर नंबर ला सकते हैं. इसके लिए आपको लगातार कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी.

सिलेबस को करें कंप्लीट

कोरोना की वजह से छात्रों का सिलेबस कंप्लीट नहीं हो पाया है. ऐसे में सबसे पहले तो आप अपने सिलेबस को कंप्लीट करें. उसके बाद उसका रिवीजन स्टार्ट कर दें. कोशिश करें कि हर सब्जेक्ट को एग्जाम आने तक दो से तीन बार रिवाइज कर लें. जब आप अच्छी तरह से अपना सिलेबस कंप्लीट कर लेंगे तो आपके बोर्ड में मार्क्स अच्छे आएंगे.

कमजोर विषय पर ज्यादा ध्यान दें 

अगर आपका कोई भी सब्जेक्ट कमजोर है तो उस पर ज्यादा फोकस करने की जरूरत है. कोशिश करें कि अपने टाइम टेबल में उस सब्जेक्ट के लिए 1 से 2 घंटे एक्स्ट्रा रखें. इससे आप उस सब्जेक्ट पर अपनी पकड़ बनाने में कामयाब हो जाएंगे. जब आप सभी सब्जेक्ट पर अच्छी तरह से पकड़ बनाने में सफल होंगे, तभी बोर्ड एग्जाम में अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे.

टीचर्स की मदद लें 

देश के अधिकतर राज्यों में 9 से 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं. ऐसे में अगर आपको किसी भी सब्जेक्ट में परेशानी हो रही है तो आप टीचर्स की मदद ले सकते हैं. आपके टीचर भी कुछ ऐसे टिप्स दे सकते हैं, जो बोर्ड एग्जाम में काफी मददगार साबित होंगे. आप ज्यादा से ज्यादा क्लास लेने की कोशिश करें और अपनी प्रॉब्लम्स को टीचर्स के साथ डिस्कस करें.

तैयारी के लिए बनाएं रणनीति 

किसी भी परीक्षा में पास होने के लिए आपकी रणनीति बेहतर होनी चाहिए. सबसे पहले आप यह तय करें कि आपको कौन से समय कौन सा सब्जेक्ट पढ़ना है. इन सबका टाइम टेबल बनाकर आप अपने टेबल के सामने ही रख लें. कोशिश करें कि सभी सब्जेक्ट को बराबर समय दें. आप के रिजल्ट में सभी सब्जेक्ट का बराबर योगदान होता है.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सारांश जैन, जानिए उन्होंने कहां से की है पढ़ाई
भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे सारांश जैन, जानिए उन्होंने कहां से की है पढ़ाई
जापान से करनी है पीएचडी? जानिए कितना आएगा कुल खर्च
जापान से करनी है पीएचडी? जानिए कितना आएगा कुल खर्च
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
हापुड़ के परिषदीय स्कूलों में यू-ट्यूबर्स की एंट्री बैन, BSA का बड़ा आदेश
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट
UPSC CDS 2 Admit Card 2026 जल्द होगा जारी, यहां चेक करें अपडेट

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget