एक्सप्लोरर

CBSE Board Exam 2021: छात्रों के सवालों का आज सोशल मीडिया पर जवाब देंगे शिक्षा मंत्री निशंक

CBSE Board Exam 2021: कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 1 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी. हाल ही बोर्ड ने समीति की रिपोर्ट के आधार पर छात्रों की मार्किंग का फॉर्मूला भी जारी किया है.गौरतलब है कि काफी संख्या में छात्र और अभिभावक इस फॉर्मूले से जरा भी संतुष्ट नहीं हैं. ऐसे में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक इसी पर आज छात्रों और पैरेट्स के सवालों के जवाब देंगे.

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल 'निशंक' 25 जून यानी आज शाम 4 बजे सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं के बारे में छात्रों के सवालों का जवाब देंगे. गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय के बाद 1 जून को अपनी कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी थी. दरअसल अप्रैल के बाद से बड़ी संख्या में छात्र और अभिभावक कोविड के मामलों में वृद्धि के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे.

इसके बाद सीबीएसई ने भारत के सर्वोच्च न्यायालय में कक्षा 12 के मूल्यांकन मानदंडों को अधिसूचित किया .गौरतलब है कि सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों का परिणाम कक्षा 10 ,11 के फाइनल मार्क्स और कक्षा 12 में उनके प्रदर्शन पर आधारित होगा.

शिक्षा मंत्री ने छात्रों से LIVE बातचीत की जानकारी सोशल मीडिया पर दी

25 जून को छात्रों के साथ अपनी लाइव बातचीत की योजना की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया पोस्ट में शिक्षा मंत्री ने कहा है कि, "सीबीएसई परीक्षाओं के संबंध में आपके मन में जो संदेह है, उसके संबंध में, मैं 25 जून 2021 को शाम 4 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से आपके प्रश्नों का उत्तर देने का प्रयास करूंगा."

1 जून को  महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे निशंक

बता दें कि शिक्षा मंत्री 1 जून को पीएम मोदी के साथ महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे दरअसल उन्हें कोविड की जटिलताओं के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी वजह से शिक्षामंत्री अब खुद छात्रों की रिजल्ट से संबंधित सवालों का जवाब देने के लिए उनसे सोशल मीडिया पर मुखातिब होगें.

SC ने सभी स्टेट बोर्ड्स को 31 जुलाई से पहले रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया 

इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को सभी स्टेट बोर्ड्स को आदेश दिया है कि 31 जुलाई से  पहले-पहले 12वीं परिणाम और मार्कशीट जारी कर दी जाए. राज्य बोर्डों की तरह सीबीएसई और सीआईएससीई द्वारा आयोजित मेन एग्जाम्स के रिजल्ट भी  31 जुलाई तक घोषित करने होंगे.

IAS Success Story: घर पर रहकर इंटरनेट की मदद से की यूपीएससी की तैयारी, ऐसा रहा आईएएस बनने वाले अंशुमन राज का सफर

IAS Success Story: फेमस मॉडल से आईएएस अफसर बनीं ऐश्वर्या शेरोन, जानें कैसे यूपीएससी में हासिल की सफलता

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
अब प्राइवेट स्कूल के टीचर्स भी करेंगे जनगणना, दायरे में कैसे आएंगे ये लोग?
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UP में 70000 शिक्षकों के प्रमोशन पर नया मोड़, बिना TET नहीं बनेगी बात
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
UGC का ओदश, IIT BHU में एडमिशन से पहले छात्रों को देना होगा ड्रग टेस्ट
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत
एडमिशन के समय ज्यादा फीस नहीं वसूल सकेंगे कॉलेज, छात्रों को मिली बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'इसे तुरंत हटा दें...', AI जनरेटेड वीडियो-फोटोज के खिलाफ नेहा शर्मा की लीगल वार्निंग
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget