एक्सप्लोरर

Bihar Teacher Recruitment: बिहार हाई स्कूलों में रिटायर शिक्षकों की करेगा भर्ती, पढ़ें डिटेल्स

बिहार सरकार द्वारा अपने यहाँ हाई स्कूलों में रिटायर्ड शिक्षकों को नियुक्त करने का किया फैसला. टर्म और कंडीशन पर निर्णय रहा शेष.

Bihar Retired Teacher Recruitment 2020: बिहार के शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सरकारी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक स्कूलों में 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा में शिक्षण की गुणवत्ता को सुधारने के लिए रिटायर्ड शिक्षकों को नियुक्त करने का फैसला लिया है. शिक्षा विभाग के इस फैसले पर बिहार सरकार की सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई है. शिक्षा विभाग द्वारा तैयार इस प्रस्ताव पर पहले वित्त उसके बाद राज्य मंत्रिमंडल कि मंजूरी ली जायेगी.  

विदित हो कि प्रदेश के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों में हाई स्कूल और इंटर के शिक्षकों की काफी कमी है. हालाँकि विभाग ने 30 हजार शिक्षकों के नियोजन की प्रक्रिया आरम्भ कर रखा है. परन्तु लॉकडाउन की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया है. मई के बाद करीब 33 हजार शिक्षकों की बहाली के लिए शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है.

हालाँकि शिक्षा विभाग के पिछले अनुभव यह बताते हैं कि कुछ विशेष विषयों यथा गणित और विज्ञान के पात्र शिक्षकों की उपलब्धता कम होती है जिसके कारण इनकी नियुक्ति नहीं हो पाती है और सीटें रिक्त रह जाती हैं. इन्हें देखते हुए शिक्षा विभाग ने सेवानिवृति शिक्षकों की सेवा लेने की योजना बनाई है. जिससे सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में पठन –पाठन का कार्य सुचारू रूप से चल सके.

जानकारी के अनुसार सेवानिवृत शिक्षकों की सेवा लेने के फैसले के पीछे सबसे बड़ी वजह यह है कि प्रत्येक पंचायतों में कक्षा 9 वीं की कक्षाएं शुरू करने की सरकार की उच्च प्राथमिकता है.  करीब 3305 पंचायतें ऐसी है जहाँ पहली बार 9वीं की कक्षाएं संचालित की जानी हैं. आदर्श स्थिति के मुताबिक़ विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी और द्वितीय भाषा के लिए कम से कम एक शिक्षक की जरुरत होती है.  हालांकि विभाग ने जिलों के 3305 नवसृजित और उत्क्रमित माध्यमिक स्कूलों के लिए  5 -5 अध्यापकों की व्यवस्था का आदेश दिया है.

इस स्थिति में कक्षा 9वीं की पढ़ाई केलिए करीब 15 हजार शिक्षकों की आवश्यकता है. जिलों को यह आदेश भी दिए गए हैं कि पंचायत, प्रखंड और जिला लेवल पर सरप्लस प्रशिक्षित स्नातकों की पहचान कर इन्हें इस कक्षाओं केअध्यापन के लिए पदस्थापित करें. इसके बाद जो रिक्तियां रह जाती हैं उन्हें रिटायर्ड शिक्षकों के द्वारा भारी जाएं.

क्या होगा टर्म एंड कंडीशन?

रिटायर्ड शिक्षकों को क्या मानदेय दिया जायेगा, उनकी सेवा की क्या शर्ते होंगी, इन्हें नियोजित किया जायेगा या अतिथि शिक्षक की तरह सेवा लिया जायेगा ? आदि इन बिदुओं पर विचार किया जाना अभी बाकी है. इसके विचार करने के बाद ही सेवा से संबंधित फैसला लिया जाएगा.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
AMU और JAMIA में कब निकलेंगे एंट्रेंस फॉर्म? इन तारीखों पर रखें नजर
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
RRB NTPC में नहीं होगा टाइपिंग टेस्ट, 3548 पदों के लिए आवेदन शुरू
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
20 साल में कितने प्रतिशत बढ़ गई दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों की फीस? देख लें रिपोर्ट
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल
UP पुलिस कांस्टेबल PET परीक्षा फिर टली, जारी हुआ नया शेड्यूल

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
टीम इंडिया पर WI के खिलाफ दूसरा टी20 गंवाने का संकट! रांची के रिकॉर्ड से बढ़ी टेंशन
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget