एक्सप्लोरर

Bihar STET 2024: सेकेंडरी टीचर परीक्षा के लिए आवेदन करने का आखिरी मौका, कल के पहले कर दें अप्लाई

Bihar STET 2024 Registration: बिहार सेकेंडरी टीचर एलिजबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट कल है. तुरंत कर दें अप्लाई, फिर से ये मौका नहीं मिलेगा.

BSTET 2024 Registration Last Date: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड कल यानी 1 मार्च 2024 दिन शुक्रवार को बीएसटीईटी परीक्षा 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक बंद कर देगा. वे कैंडिडेट्स जो योग्य और इच्छुक होने के बावजूद किसी वजह से अब तक आवेदन न कर पाए हों, वे तुरंत फॉर्म भर दें. कल के बाद उन्हें ये मौका शायद फिर से न मिले क्योंकि एक बार बोर्ड आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ा चुका है. कल बढ़ी हुई लास्ट डेट के तहत आवेदन करने का आखिरी दिन है.

दो बार होगी परीक्षा

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने ऐलान किया है कि साल 2024 से बीएसटीईटी परीक्षा का आयोजन साल में दो बार किया जाएगा. पहले फेज का आयोजन मार्च में होगा और दूसरे फेज का आयोजन सितंबर में किया जाएगा. इनकी साकेंतिक तारीखें भी रिलीज कर दी गई हैं, जिनमें बदलाव संभव है.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

बिहार एसटीईटी 2024 के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन किए जा सकते हैं. इसके लिए आपको बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता ये है – bsebstet.com.

कौन कर सकता है अप्लाई
बिहार एसटीईटी 2024 के अंतर्गत पेपर वन और पेपर टू के लिए अप्लाई किया जा सकता है. दोनों के लिए पात्रता अलग-अलग है. पेपर वन के लिए बैचलर्स डिग्री के साथ डीएलएड की डिग्री लिए कैंडिडेट अप्लाई कर सकते हैं. वहीं पेपर टू के लिए मास्टर्स डिग्री और बीएड की डिग्री होनी चाहिए. दोनों ही डिग्रियां संबंधित विषय में होनी चाहिए.

आयु सीमा कैटेगरी के हिसाब से है. जनरल कैटेगरी के लिए ये 37 साल है. जनरल कैटेगरी की महिलाओं के लिए ये 40 साल है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

लगेगा इतना शुल्क

इस परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एक पेपर के लिए 960 रुपये और दो पेपरों के लिए 1140 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को एक पेपर के लिए 760 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 1140 रुपये शुल्क देना होगा.

यह भी पढ़ें: अच्छे इंस्टीट्यूट में एडमिशन होने के बावजूद स्टूडेंट्स क्यों खत्म कर लेते हैं जीवन? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में MBBS सीटें 1.36 लाख के पार, 778 लोगों पर एक डॉक्टर-लोकसभा में जेपी नड्डा ने जारी किए आंकड़े 
देश में MBBS सीटें 1.36 लाख के पार, 778 लोगों पर एक डॉक्टर-लोकसभा में जेपी नड्डा ने जारी किए आंकड़े 
क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
क्या प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय संभालने के लिए अलग से मिलेगी सैलरी? यहां जानिए
NTA Vacancy: 4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
4 जीएम और 16 यंग प्रोफेशनल्स की भर्ती करेगा एनटीए, भर्ती प्रोसेस क्या होगा?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?
कैसे काम करता है NTA का सिस्टम, UGC-CBSE और UPSC से कितनी अलग है व्यवस्था?

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget