एक्सप्लोरर

बिहार: कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते 15 मई तक स्कूल-कॉलेज किए गए बंद

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने बिहार में भी चिंताजनक स्थिति उत्पन्न कर दी है. ऐसे में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए राज्य सरकार कई ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में सरकार ने प्रदेश में सभी शिक्षण संस्थानों को 15 मई तक के लिए बंद कर दिया है. इसके साथ ही 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई हैं.

कोरोना की दूसरी लहर पूरे देश मे कहर ढा रही है. बिहार में भी कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं. वहीं हर दिन बढ़ रहे मामलों को देखते हुए बिहार सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद कर दिया है. बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि 15 मई तक सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे.

गौरतलब है कि बिहार में स्कूलों को 5 अप्रैल को फिर से खोला जाना था, लेकिन कोरोनोवायरस के मामलों बढ़ने की वजह से, सरकार ने 3 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज बंद करने का समय 11 अप्रैल तक बढ़ा दिया. वहीं इससे पहले, बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 12 की (इंटरमीडिएट) कम्पार्टमेंट परीक्षाओं के लिए पंजीकरण की समय सीमा 15 अप्रैल तक बढ़ा दी थी.

10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा स्थगित

वहीं रविवार को बिहार सरकार द्वारा जारी नई कोरोना गाइडलाइन्स के बाद बिहार बोर्ड द्वारा भी जरूरी सूचना जारी की गई है. इसके मुताबिक बिहार मैट्रिक और इंटर कंपार्टमेंट परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है. बता दें कि बिहार बोर्ड की 10वीं  की कंपार्टमेंट परीक्षा 05मई से 8 मई और 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा 29 अप्रैल से 10 मई 2021 तक होनी थी. बिहार बोर्ड ने कहा  है कि इन परीक्षाओं की नई तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी.

बिहार  में 10वीं और 12वीं के नतीजे किए जा चुके हैं घोषित

गौरतलब है कि अन्य राज्यों के उल्ट, बिहार में फरवरी-मार्च में कक्षा 10 (मैट्रिक) और कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी. इन परीक्षाओं के परिणाम पहले ही घोषित किए जा चुके हैं. 13 फरवरी को संपन्न हुई बिहार बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में लगभग 13.50 लाख छात्र उपस्थित हुए थे.

कुल मिलाकर, 77.97 प्रतिशत छात्रों ने 2021 में बिहार बोर्ड की कक्षा 12 की परीक्षा दी थी. कॉमर्स स्ट्रीम में, कुल पास प्रतिशत 91.48 है, जबकि विज्ञान स्ट्रीम में यह 76.28 प्रतिशत था.

ये भी पढ़ें

IAS Success Story: पहले प्रयास में UPSC की मेंस परीक्षा तक पहुंचे, दूसरी बार प्री में हुए फेल, कड़ी मेहनत से राघव को मिली सफलता

PSSSB Recruitment 2021: LLB कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 10 मई तक करें आवेदन

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MD and MS Difference: MD और MS में क्या है अंतर? दोनों में से कौन सही और सस्ता
MD और MS में क्या है अंतर? दोनों में से कौन सही और सस्ता
NEET Counselling 2026 : 5 अगस्त से शुरू हो रही NEET Counselling, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
5 अगस्त से शुरू हो रही NEET Counselling, कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी?
DU UG Admission 2026: तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 3 अगस्त से खुलेगी मिड-एंट्री विंडो, जानें किसे मिलेगा मौका
DU तीसरे राउंड का शेड्यूल जारी, 3 अगस्त से खुलेगी मिड-एंट्री विंडो, जानें किसे मिलेगा मौका
SSC Stenographer Revised Result : SSC ने जारी किया Steno C-D का रिवाइज्ड रिजल्ट, देखें नया अलॉटमेंट
SSC ने जारी किया Steno C-D का रिवाइज्ड रिजल्ट, देखें नया अलॉटमेंट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget