एक्सप्लोरर

Assam Rifles Rally 2025: 10वीं, 12वीं वालों के लिए सेना में निकली बंपर भर्ती, जानिए इन पदों पर कैसे कर सकेंगे आवेदन

असम राइफल्स ने 10वीं व 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जानिए आप इन पदों पर कैसे कर सकते हैं आवेदन.

असम राइफल्स ने 2025 में ग्रुप B और C के पदों के लिए 215 वैकेंसी की घोषणा की है. असम राइफल्स भर्ती रैली 2025 अप्रैल के तीसरी या चौथी हफ्ते में आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 22 फरवरी 2025 से शुरू हो गए हैं और आवेदन की लास्ट डेट 22 मार्च 2025 है. आवेदन प्रक्रिया केवल असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट www.assamrifles.gov.in के माध्यम से की जा सकती है. आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए.

असम राइफल्स भर्ती 2025 में विभिन्न पदों के लिए वैकेंसी घोषित की गई हैं. इनमें सबसे बड़ी संख्या सफाई कर्मचारी के पदों की है. इसके अलावा अन्य पदों का विवरण नीचे दिया गया है:

आसाम राइफल्स ने 2025 के लिए कुल 215 रिक्तियों का ऐलान किया है, जिनमें विभिन्न पदों के लिए भर्ती की जाएगी. इन रिक्तियों में धार्मिक शिक्षक के लिए 3 पद, रेडियो मैकेनिक के लिए 17 पद, लाइनमैन फील्ड के लिए 8 पद, इंजीनियर उपकरण मैकेनिक के लिए 4 पद, और इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल के लिए 17 पद शामिल हैं. इसके अलावा, रिकवरी वीकल मैकेनिक के लिए 2, अप्होल्स्टर के लिए 8, और वीकल मैकेनिक फिटर के लिए 20 पद हैं. Draughtsman के लिए 10, इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल के लिए 17, और प्लम्बर के लिए 13 पद हैं. ऑपरेशन थिएटर टेक्निशन (OTT) के लिए 1, फार्मासिस्ट के लिए 8, और एक्स-रे असिस्टेंट  के लिए 10 पद निर्धारित की गई हैं. वेटरनरी फील्ड असिस्टेंट (VFA) के लिए 7 और सफाई के लिए 70 पद हैं. इन सभी पदों के लिए कुल मिलाकर 215 वैकेंसी हैं.

ये है आवेदन प्रक्रिया

आवेदन के लिए उम्मीदवारों को www.assamrifles.gov.in पर जाकर आवेदन पत्र भरना होगा. आवेदन करने की प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है और 22 मार्च 2025 तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. विभिन्न पदों के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है. ग्रुप B के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और ग्रुप C के लिए 100 रुपये है. एससी/एसटी/महिला और पूर्व सैनिकों के लिए शुल्क में छूट है.

आवश्यक योग्यताएं और आयु सीमा

असम राइफल्स भर्ती 2025 के लिए विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यताएं और आयु सीमा निर्धारित की गई हैं. शैक्षिक योग्यताएं नीचे दी गई हैं:

  • धार्मिक शिक्षक: संबंधित विषय में स्नातक
  • रेडियो मैकेनिक: 10वीं पास, संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा या 12वीं (गैर-चिकित्सा)
  • इलेक्ट्रिशियन मैकेनिक व्हीकल: 10वीं पास, मोटर मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई
  • आयु सीमा पदों के अनुसार भिन्न है और इसमें विशेष श्रेणियों के लिए छूट भी दी गई है. उदाहरण के लिए, धार्मिक शिक्षक के पद के लिए आयु सीमा 18 से 30 वर्ष है, जबकि सफाई कर्मचारी के लिए यह 18 से 23 वर्ष है.

ये है सिलेक्शन प्रोसेस 

असम राइफल्स भर्ती 2025 के चयन के लिए पांच चरणों में प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जो इस प्रकार हैं:

  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST/PET)
  • लिखित परीक्षा
  • कौशल परीक्षण
  • चिकित्सा परीक्षा
  • मेरिट सूची

लास्ट डेट और अन्य विवरण

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 22 मार्च 2025
  • भर्ती रैली की तारीख: अप्रैल 2025 के तीसरे या चौथे सप्ताह में
  • इस भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक सभी उम्मीदवारों को असम राइफल्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा.

यह भी पढ़ें: एयरक्राफ्ट, मैकेनिकल, ट्रैवल? 2025 में किस फील्ड में होंगी सबसे ज्यादा नौकरियां!

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
नीट पीजी 2026 का प्रश्न पत्र और आंसर की होगी जारी, SC ने NBEMS को दिया नोटिस 
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
दिल्ली मेट्रो में निकली नौकरी, 2.08 लाख तक मिलेगी सैलरी
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत
छत्तीसगढ़ में 12489 शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन रद्द, कार्यरत शिक्षकों को राहत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget