एक्सप्लोरर

AP Inter Exam 2021: BIEAP जुलाई में आयोजित कर सकता है 12वीं की परीक्षा, जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड

AP इंटर परीक्षा जुलाई 2021 में आयोजित होने की उम्मीद है. इसी के साथ बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एग्जाम आंध्र प्रदेश (BIEAP) द्वारा जल्द ही 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल भी bie.ap.gov.in पर जारी करने की संभावना है. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

आंध्र प्रदेश, एपी इंटर परीक्षा 2021 जुलाई  में आयोजित किए जाने की उम्मीद है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट परीक्षा आंध्र प्रदेश (BIEAP) जल्द ही 12वीं की परीक्षा को लेकर टाइम टेबल जारी कर सकता है. एपी इंटर परीक्षा 2021 के बारे में अधिक अपडेट के लिए छात्र बीआईईएपी की आधिकारिक वेबसाइट bie.ap.gov.inपर देख सकते हैं.

टाइमटेबल जारी होते ही उपलब्ध होंगे एडमिट कार्ड
बता दें कि टाइम टेबल जारी होने के बाद कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के प्रवेश पत्र भी उपलब्ध होंगे. गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने पहले 5 मई, 2021 से शुरू होने वाली एपी इंटर परीक्षा 2021 को स्थगित कर दी थी.
 
10वीं की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई हैं
इससे पहले, आंध्र प्रदेश सरकार ने AP SSC परीक्षा 2021 को अगली सूचना तक के लिए स्थगित कर दिया था. मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सरकार ने कक्षा 10 की परीक्षा स्थगित कर दी है और जुलाई में स्थिति की समीक्षा के बाद नई तारीखों की घोषणा की जाएगी. बता दें कि आंध्र प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं 7 जून से 16 जून, 2021 तक आयोजित होने वाली थीं.

आंध्र प्रदेश में 12वीं की परीक्षा के जुलाई में होने की संभावना
23 मई, 2021 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक में कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित करने के दो विकल्पों पर चर्चा की गई थी. परीक्षा पर निर्णय 1 जून, 2021 को घोषित होने की उम्मीद है. वहीं कई राज्यों ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा जल्द या बाद में आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस बीच, एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश में जुलाई में कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित करने की संभावना है. हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एपी इंटर परीक्षा 2021 को लेकर किसी भी आधिकारिक घोषणा पर नजर रखें.

ये भी पढ़ें

CBSE ने IBM आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टीचर्स ट्रेनिंग कार्यक्रम की घोषणा की, 2 जून से शुरू होगी ट्रेनिंग

NISER Recruitment 2021: साइंटिफिक ऑफिसर D और C के पदों के लिए 10 जून तक करें आवेदन

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
कल जारी हो सकती है नीट पीजी 2026 एग्जाम सिटी स्लिप, 30 अगस्त को होगी परीक्षा
नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग शुरू, जानिए राज्यों में क्या है? काउंसलिंग का स्टेटस
नीट यूजी काउंसलिंग में चॉइस फिलिंग शुरू, जानिए राज्यों में क्या है? काउंसलिंग का स्टेटस
तमिलनाडु के प्रणव इलांगो ने रचा इतिहास, मिली 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप 
तमिलनाडु के प्रणव इलांगो ने रचा इतिहास, मिली 3.55 करोड़ की स्कॉलरशिप 
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
रांची छात्र आंदोलन पर संजय सिंह बोले, 'हेमंत सोरेन की सरकार जल्द ही...'
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget