एक्सप्लोरर

AFCAT 2024: इंडियन एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए 30 मई से करें आवेदन, एज लिमिट से लेकर लास्ट डेट तक, जानें जरूरी डिटेल

AFCAT 2024 Registration: इंडियन एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कब से कब तक आवेदन होंगे, कितनी वैकेंसी हैं, सेलेक्शन कैसे होगा? जानें जरूरी डिटेल.

AFCAT 2024 Registration To Begin Soon: भारतीय वायु सेना ज्वॉइन करने की इच्छा रखते हैं तो इंडियन एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं. नोटिस जारी कर दिया गया है और जिसमें सारी जरूरी जानकारी साझा की गई है. नोटिफिकेशन के मुताबिक इस बार के एफकैट एग्जाम के लिए आवेदन 30 मई से शुरू होंगे. 30 मई से शुरू होकर ये 28 जून 2024 तक चलेंगे. इस अवधि में आप आवेदन कर सकते हैं. फॉर्म केवल ऑनलाइन भरा जा सकता है.

इस वेबसाइट से करें अप्लाई

इंडियन एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2024 के लिए केवल ऑनलाइन अप्लाई किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इस वेबसाइट पर जाना होगा – afcat.cdac.in. यहां से अप्लाई भी कर सकते हैं और सभी डिटेल के साथ ही अपडेट्स भी पता कर सकते हैं.

दोनों ब्रांच के लिए कर सकते हैं आवेदन

इस परीक्षा के माध्यम से इंडियन एयरफोर्स की दोनों ब्रांच ग्राउंड और फ्लाइंग के लिए अप्लाई किया जा सकता है. चयन कई लेवल की परीक्षा के बाद होगा जैसे लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और मेडिकल एग्जामिनेशन. सभी चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का सेलेक्शन ही अंतिम माना जाएगा. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल दोनों ब्रांच में कुल 304 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होगी.

कौन भर सकता है फॉर्म 

दोनों ब्रांच के लिए आवेदन करने की पात्रता अलग-अलग है. फ्लाइंग ब्रांच और ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) पोजीशन के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने कम से कम 50 परसेंट मार्क्स के साथ फिजिक्स और मैथ्स विषयों से 10 + 2 परीक्षा पास की हो. इसके साथ ही उसके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम के कम 60 परसेंट मार्क्स के साथ बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए.

ग्राउंड ड्यूटी टेक्निकल के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने कम से कम 60 परसेंट मार्क्स के साथ फिजिक्स और मैथ्स विषयों से 10 + 2 परीक्षा पास की हो. साथ में उसके पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हो.

फ्लाइंग ब्रांच के लिए एज लिमिट 20 से 24 साल और ग्राउंड ड्यूटी के लिए एज लिमिट 20 से 26 साल होनी चाहिए.

ऐसा होगा पेपर पैटर्न

एफकैट लिखित परीक्षा कुल 300 अंकों की होगी जिसमें 100 सवाल आएंगे. परीक्षा की अवधि होगी 2 घंटा. ये एक ऑनलाइन एग्जाम होगा. निगेटिव मार्किंग है तो हर गलत जवाब के लिए एक अंक कट जाएगा. जो ये चरण पास कर लेंगे उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. इंटरव्यू भी पास कर लेने वाले कैंडिडेट्स को मेडिकल एग्जामिनेशन देना होगा. तीनों चरण पास करने वाले कैंडिडेट्स का अंतिम चयन होगा. 

यह भी पढ़ें: यूजीसी नेट परीक्षा पास करने के बाद खुलते हैं कौन से दरवाजे? 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर
CGHS की सफाई, 27 से 31 अगस्त तक बंद नहीं होंगे वेलनेस सेंटर
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
IBPS Clerk 2026 के 11000+ पदों पर आवेदन की तारीख बढ़ी, इस दिन तक मौका
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 

वीडियोज

Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking
Heavy Rain News Today | Weather Alert: मुसलाधार बारिश...खौफ में जिंदगी! | Monsoon 2026 | ABP News
Imran Khan News | Pakistan: पाकिस्तान में पलटने वाली है सत्ता? | Shebaz Shariff | Asim Munir | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
रातों-रात मिली शोहरत, अब लाइमलाइट से दूर कहां और किस हाल में हैं रानू मंडल?
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
कार में Black Film लगवाई है? पहले जान लें ये नियम
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
8वें वेतन आयोग के बाद कितनी बढ़ेगी बैंक क्लर्क की सैलरी, देखें हिसाब-किताब
Embed widget