एक्सप्लोरर

Assam Board Exam 2021: CBSE के बाद असम बोर्ड की 10वीं, 12वीं की परीक्षा तारीख भी हुई घोषित, जानें कब से होगी AHSEC Board Exam

वर्ष 2021 में असम बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा केंद्र-आधारित पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. AHSEC ने पहले ही COVID-19 महामारी चलते हुए शैक्षणिक नुकसान की वजह से कक्षा 12वीं के सिलेबस को 30% तक कम कर दिया था.

Assam Board HSLC, HS Exam Date 2021 announced: सीबीएसई {केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड} के बाद बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन असम (SEBA) की 10वीं और असम हायरसेकण्ड्री एजुकेशन काउंसिल की 12वीं की परीक्षा की तारीख का भी ऐलान कर दिया गया है.असम बोर्ड के 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करते हुए प्रदेश के शिक्षा मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य बोर्ड की मैट्रिक परीक्षायें 11 मई 2021 से शुरू होगी. उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं के बारे में ट्वीट करते ही कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड असम (एसईबीए) के तहत कक्षा 10वीं की परीक्षा (एचएसएलसी) 11 मई 2021 से और असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (एएचएसईसी) के तहत कक्षा 12वीं की परीक्षा 12 मई से शुरू होगी.

उन्होंने आगे कहा कि असम मैट्रिक परीक्षा का परिणाम 7 जुलाई तक और एचएस 2021 का परिणाम 30 जुलाई तक घोषित किया जाएगा. आमतौर पर दोनों परीक्षाएं फरवरी-मार्च में आयोजित की जाती हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के चलते इस बार परीक्षा का समय बदला गया है.

वर्ष 2021 में असम बोर्ड की कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं परीक्षा केंद्र-आधारित पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी. AHSEC ने पहले ही COVID-19 महामारी चलते हुए शैक्षणिक नुकसान की वजह से कक्षा 12वीं के सिलेबस को 30% तक कम कर दिया था.

उन्होंने कहा कि चल रहे COVID-19 महामारी को देखते हुए, असम में 2021 की बोर्ड परीक्षाएं कड़े स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आयोजित की जाएंगी. रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा केंद्रों में पीने के पानी, चारदीवारी, सीसीटीवी कैमरा, नजदीकी डाकघर, क्लिनिक आदि की उचित सुविधा होगी.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले {31 दिसंबर2020}, केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 की तारीखों की घोषणा की थी.

जानकारी के लिए बतादें कि पिछले साल {2020} में असम बोर्ड की परीक्षाएं 12 फरवरी 2020 से 14 मार्च 2020 के बीच 773 परीक्षा केंद्रों में आयोजित हुई थीं. असम बोर्ड की इस परीक्षा में करीब 2.35 लाख स्टूडेंट्स ने शामिल हुए थे जिसमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स के छात्र शामिल हैं.

असम बोर्ड एग्जाम 2020 में साइंस स्ट्रीम में 86 फीसदी, आर्ट्स स्ट्रीम में 78.28 फीसदी और कॉमर्स स्ट्रीम में 88.18 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे. दोनों ही परीक्षाओं में परिणाम बेहतर रहे थे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
NIFT प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, फैशन की पढ़ाई करने वाले करें आवेदन
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
10वीं पास और सुप्रीम कोर्ट में करनी है नौकरी? आ गया है मौका
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
NMC ने 2023 के मेडिकल शिक्षा नियम हटाए, जानें अब कॉलेजों पर क्या होगा असर
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?
MP Police में 1000 ड्राइवरों की निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है अप्लाई?

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget