एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़अपराधदिल्ली: कनॉट प्लेस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था ये गैंग, CCTV फुटेज ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
दिल्ली: कनॉट प्लेस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था ये गैंग, CCTV फुटेज ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 21 May 2018 06:45 PM (IST)
1/5

दिल्ली:दिल्ली पुलिस ने चोरों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में चोरी की वारदात को अंजाम दिया करता था.आपको बता दे कि पिछले 15 दिनों में इन्होंने दिल्ली पुलिस की नाक में दम किया हुआ था जिसके बाद सीसीटीवी की मदद से पुलिस इन तक पहुचीं.
2/5

राजधानी दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस की दुकानों बेखौफ होकर ये चोर सेंध लगाते थे. पिछले 15 दिनों में इन चोरों ने 4 शोरूम में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसके बाद पुलिस ने तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले और उसकी मदद से इन आरोपियों की पहचान कर इन्हें गिराफ्तार कर लिया.
3/5

पुलिस के मुताबिक इस गैंग का सरगना राजू है. दरअसल राजू और उसका साथी संजीव कुमार पहले एक प्राइवेट कैब से कनॉट प्लेस के इलाके में रेकी करते और और फिर बेखोफ होकर आसानी से दुकानों में हाथ साफ कर फरार हो जाते.
4/5

पुलिस के मुताबिक इस गैंग के मुख्य आरोपी राजू के ऊपर पहले से 15 मामले दर्ज हैं लेकिन जिस तरह से ये बदमाश बेखौफ होकर कनॉट प्लेस जैसी मार्केट जहां 24 घंटे पुलिस की तैनाती रहती है वहां सेंधमारी करते थे उससे कहीं ना कहीं पुलिस पर ही सवाल खड़े होते हैं.
5/5

पुलिस ने इनके पास से वो हथियार भी बरामद किए हैं जिनसे ये मिनटों में ही बड़े से बड़े ताले तोड़ देते थे. पुलिस ने कैब के उस ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है जो इनके साथ वारदातों में शामिल होता था.
Published at : 21 May 2018 06:45 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
विश्व
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
इंडिया
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बिहार
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
क्रिकेट
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?























