एक्सप्लोरर

Ranchi Crime: हनीमून का लोन चुकाने के लिए किया बच्चे का अपहरण, फिरौती मिलने से पहले ही उतारा मौत के घाट

Ranchi Shaurya Kidnap Case: आरोपी संजीव पांडा ने हनीमून के लिए लोन लिया था. उसको चुकाने के लिए उसने बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू निवासी 8 वर्षीय शौर्य का अपहरण किया था.

Shaurya Muder Case: पुलिस की जांच पड़ताल के बाद सामने आया है कि बरियातू थाना क्षेत्र के एदलहातू निवासी 8 वर्षीय शौर्य की अपहरण के बाद हत्या उसके करीबी ने ही की है. आरोपी का नाम संजीव पांडा उर्फ संजू है. वो शौर्य के पिता राजू गोप के बहन-बहनोई के साथ किराएदार था. आरोपी मूलतः कोडरमा का है. आरोपी काफी पढ़ा लिखा भी है. उसने सिम्बोशिस से एमबीए की है. उसने अपराध को अंजाम देने से पहले 2 दिन रेकी भी की थी. 

मामला क्या है ?

रांची के एदलहातू निवासी राजू गोप का आठ वर्षीय बेटा शौर्य का अपहरण 3 मार्च को हुआ था. उस शाम शौर्य अपने घर के पास चिप्स खरीदने गया था. पुलिस की जांच में मिले सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक कार में सवार युवक ने दुकान से घर लौट रहे शौर्य को अपने पास बुलाया. शौर्य उसके पास गया और काफी देर तक उससे बातचीत भी की. जब संजू शौर्य को कार में बैठने लगा तो शौर्य ने शोर मचाया लेकिन संजू ने उसपर वार कर अचेत कर दिया. पूछताछ में आरोपी से पता चला कि वहां से संजू लालगुटुवा पहुंचता है जहां वो शौर्य की बेरहमी से हत्या कर देता है. उसने शौर्य को बोरी में बंद कर ईंट भरकर पानी में डाल दिया और खुद कोडरमा भाग गया.

पुलिस की जांच में खुला साजिश का प्लान

केस दर्ज होने के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में टीम बनाई. घटना के चार दिन बाद मंगलवार को शौर्य का शव नगड़ी थाना क्षेत्र के ललगुटवा स्थित एक तालाब से बरामद किया गया. सीसीटीवी फुटेज में दिखा था कि अपराधी ने शौर्य से काफी देर बात की और चिप्स भी मांगकर खाया. इससे पुलिस को पता चला कि उसका अपहरण करने वाला कोई करीबी ही है. जब कार की नंबर प्लेट की जांच हुई तो पता चला कि वो नंबर नकली है और बिहार के पटना का है. दरअसल, संजू ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ओएलएक्स से एक पुराने कार का नंबर प्लेट अपहरण में इस्तेमाल किए गए कार में लगा दिया था. पूछताछ में पता चला कि संजू ने अपनी बाइक को गिरवी रखकर कार भाड़े पर ली थी. अपहरण के लिए संजू ने दो दिन तक रेकी भी की. 

स्पीडी ट्रायल से मिलेगा न्याय 

जांच के बाद पुलिस ने आरोपी संजू को दबोच लिया है. उसके पास से अपहरण में इस्तेमाल की गई कार व फर्जी नंबर प्लेट भी जब्त की गई है. पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है. एसएसपी ने बताया कि शौर्य हत्याकांड को स्पीडी ट्रायल में ले जाया जाएगा, ताकि आरोपी को जल्द और कड़ी सजा मिल सके. पुलिस के पास संजू के खिलाफ कई ऐसे सबूत है जो उसे सजा दिलाने के लिए काफी है.

संजू पर था बैंक और दोस्तों का कर्ज

एसएसपी ने बताया कि आरोपी संजू पर काफी कर्ज था. कोरोनाकाल में नौकरी छूटने के बाद संजू बेंगलुरु से रांची आ गया. उसकी लापरवाही से उसका शादी, हनीमून और गाड़ी खरीदने के लिए दोस्तों व बैंक से कर्ज बढ़ता गया. कर्ज इतना बड़ गया कि कर्ज को चुकाने के लिए उसने शौर्य के अपहरण कर 15-20 लाख रुपए फिरौती लेने की साजिश रची. 

ये भी पढ़ें -
Watch: वही चाल, वही चेहरा, इंदौर के इस शख्स के वीडियोज देखकर आ जाएगी 'सुनील शेट्टी' की याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget