एक्सप्लोरर

Ranchi Strike: पार्किंग शुल्क के विरोध में 7000 ऑटो चालकों ने की हड़ताल, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Ranchi Auto Drivers Strike: संघ नेता अर्जुन यादव ने मांग की कि रांची नगर निगम को ऑटो चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए नहीं तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा.

Ranchi Auto Rickshaws Strike: रांची जिला ऑटो चालक संघ (आरजेडएसीएस) ने एजेंटों द्वारा "पैसे की अवैध उगाही" का विरोध किया है. सोमवार को ऑटो रिक्शा चालकों ने एक दिन का हड़ताल किया. इस हड़ताल के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा. संघ नेता अर्जुन यादव ने मांग की कि रांची नगर निगम को ऑटो चालकों से अवैध रूप से पैसे वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए नहीं तो उनका आंदोलन और तेज किया जाएगा. हड़ताल के कारण यात्री रातू , अरगोआ और शहर के अन्य हिस्सों में चौराहों पर इंतजार करते देखे गए. कईयों को अपना सामान लेकर पैदल भी जाना पड़ा. 

संघ के अध्यक्ष दिनेश सोनी ने कहा, 'रांची शहर के एक छोटे से हिस्से में बंद प्रभावी रहा. बंद का समर्थन कर रहे सदस्यों ने करमटोली चौक और रातू में ऑटो रिक्शा को रोक दिया. हम मंगलवार को होने वाली बैठक में इस मामले पर चर्चा करेंगे और प्राथमिकी दर्ज कराएंगे. उन्होंने कहा कि हड़ताल से हजारों यात्रियों को परेशानी होगी. ऑटो चालक की हड़ताल से लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. बता दें स्कूल जानेवाले छात्रों से लेकर ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों तक को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ा. बता दें कि रांची की रफ्तार ही ऑटो है, हर दिन लाखों लोग ऑटो की सवारी कर स्कूल कॉलेज ऑफिस पहुंचते हैं.

इन रूटों पर लोगों को आई दिक्कत

लोगों को रातू रोड से बिरसा चौक, रातू रोड से नगड़ी, रातू रोड से मांडर, रातू रोड से कांके और बरियातू से जाकिर हुसैन पार्क जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. वहीं, अगर आने वाले दिनों में भी स्ट्राइक रहा तो लोगों की दिक्कतें और बढ़ सकती है.

ये भी पढ़ें-

Valentine Day 2023: फेसबुक से दोस्ती, जिम में प्यार का इजहार फिर शादी, फिल्मी है IAS पूजा सिंघल और अभिषेक झा की लव स्टोरी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
बाबा रामदेव ने CJP के चरित्र का किया जिक्र, कहा- 'अभी सामने आना...'
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
सालों बाद सामने आई बेस्ट फ्रेंड, बिलखकर रोई लड़की, वीडियो वायरल
Embed widget