एक्सप्लोरर

Kolkata: कोलकाता के इस मेडिकल कॉलेज में प्रैक्टिकल के लिए उपयोग किए जा रहे हैं पोस्टमार्टम वाले शव, बढ़ा विवाद

RG Kar Medical College: अब आरोप है कि जो शव पोस्टमार्टम के लिए आए थे उन्हें वर्कशॉप में भेज दिया गया था, जहां पर छात्रों के प्रशिक्षण के लिए उनका डिसेक्शन किया गया था.

Kolkata News: पोस्टमॉर्टम के लिए लाए गए शवों को पुलिस की अनुमति के बिना छात्रों को प्रशिक्षण देने के लिए कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में लाया गया. जिसके बाद अस्पताल विवादों में आ गया है. आरोप है कि प्रैक्टिकल कक्षाओं के लिए शवों का विच्छेदित (डिसेक्शन) किया गया था और इसके बाद उन्हें वापस मुर्दाघर में भेज दिया गया था. पीड़ितों के परिवारों के कुछ सदस्यों के आरोपों के बाद मामला सामने आया. परिजनों का आरोप है कि प्रैक्टिकल कक्षाओं के लिए यह डिसेक्शन उनकी सहमति के बगैर किया गया.

पांच जनवरी को पोस्टमार्टम के लिए आए थे पांच शव

पता चला है कि पांच जनवरी को पांच शव पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के मुर्दाघर में आए थे. इससे पहले, ईएनटी डिवीजन ने एंडोस्कोपिक साइनस सर्जरी वर्कशॉप में उपयोग के उद्देश्य से पांच शवो के लिए प्राचार्य डॉ संदीप घोष को एक अनुरोध दिया था. डॉ घोष ने उस अनुरोध को मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक मेडिसिन विभाग को भेज दिया. अब आरोप है कि जो शव पोस्टमार्टम के लिए आए थे उन्हें वर्कशॉप में भेज दिया गया था, जहां पर छात्रों के प्रशिक्षण के लिए उनका डिसेक्शन किया गया था. वर्कशॉप के बाद शवों को फिर से अस्पताल के मुर्दाघर में रख दिया गया, जिसके बाद शवों का पोस्टमार्टम किया गया.

कानून के जानकारों ने कही ये बात

हालांकि, कानून के जानकारों का कहना है कि पोस्टमार्टम के लिए आने वाले शवों का उपयोग अदालत, पुलिस और महत्वपूर्ण रूप से पीड़ितों के परिवार के सदस्यों की पूर्व अनुमति के बिना अन्य प्रैक्टिकल उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है. ऐसे मामलों में मानदंडों के अनुसार, ऑटोप्सी रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उल्लेख होना चाहिए कि पोस्टमॉर्टम से पहले एंडोस्कोपिक सर्जरी की गई थी.

हालांकि, ऐसे दो पीड़ितों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि संबंधित अधिकारियों ने इसके लिए उनसे कोई अनुमति नहीं ली. डॉ घोष ने पत्रकारों से कहा कि मामले की आंतरिक जांच की जाएगी.

ये भी पढ़ें-

Kolkata STF: कोलकाता में गिरफ्तार हुए दो आईएस आतंकवादियों का हैंडलर कौन? STF कर रही तलाश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
दिल्ली पुलिस के परिवार वालों ने बताई आपबीती, दीपके ने BJP पर फोड़ा ठीकरा
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
आकाश आनंद से मायावती असहज या बन रहीं सुरक्षा कवच! बार-बार क्यों देनी पड़ रही सफाई?
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आ रहे शी जिनपिंग, नई दिल्ली-बीजिंग में हलचल
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
Embed widget