एक्सप्लोरर

Indian Army Recruitment Scam: कोलकाता में भारतीय सेना में भर्ती कराने वाले ठगों का भंडाफोड़, पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Army Recruitment Scam: पुलिस ने बताया कि एक आरोपी सेना की वर्दी में था और जब उसका आईडी कार्ड मांगा गया तो वह बहुत घबरा गया. इसके बाद जब उसपर दबाव डाला, तो उसने खुलासा किया कि वह एक ठग है.

Indian Army Recruitment Scam: भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगने के आरोप में कोलकाता पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नदियाल निवासी मोहम्मद अकबर (45), बीएनआर निवासी अशोक नायक (50) और रवींद्र नगर निवासी पंकज कुमार गुप्ता (32) के रूप में हुई है.

बिहार के युवकों से ठगी कर रहे थे आरोपी

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, तीनों आरोपी सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के रूप में अपने आप को प्रस्तुत करते थे. इस तीनों को बिहार के चार युवकों को ठगने की कोशिश के बाद फोर्ट विलियम के पास से गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस ने बताया कि एक आरोपी सेना की वर्दी में था और जब उसका आईडी कार्ड मांगा गया तो वह बहुत घबरा गया. इसके बाद जब उसपर दबाव डाला, तो उसने खुलासा किया कि वह एक ठग है. पुलिस ने इस मामले में सैन्य खुफिया विभाग को भी सूचित किया है.

मई में भी हुआ था भर्ती रैकेट का भंडाफोड़

बता दें कि इससे पहले मई में भी कोलकाता में भारतीय सेना में नौकरी दिलाने के नाम पर कई ठगों को गिरफ्तार किया गया था. कोलकाता पुलिस ने धर्मतला इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के रहने वाले थे. इन लोगों ने ठगी करने के लिए कोलकाता में सेना के नाम से फर्जी ऑफिस भी खोल रखा था.

यह भी पढ़ें-

कोलकाता: मेट्रो स्टेशन पर महिला का पीछा और उनसे छेड़छाड़ करने के आरोप में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी गिरफ्तार

Kolkata Gold-Silver Price: कोलकाता में सोने के भाव हुए कम, चांदी के तेवर भी हुए नरम, यहां चेक करें Gold-Silver के लेटेस्ट रेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget