एक्सप्लोरर

Hyderabad Gangrape News: कार में 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप करने के चार नाबालिग आरोपी जमानत पर रिहा, 6 हुए थे गिरफ्तार

Hyderabad minor gangrape: बताया जा रहा है कि पीड़िता पार्टी के बाद घर लौट रही थी. इस बीच लड़कों ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की और मौका देखकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया.

Hyderabad Gangrape News: हैदराबाद के सनसनीखेज जुबली हिल्स गैंगरेप केस में चार नाबालिगों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है. किशोर न्याय बोर्ड ने मंगलवार को उन्हें जमानत दे दी. उन्हें सैदाबाद के जुवेनाइल होम से रिहा कर दिया गया. मामले में पांचवां आरोपी विधायक का बेटा किशोर गृह में ही रहा. उसकी जमानत याचिका पर तेलंगाना हाईकोर्ट में सुनवाई होने की संभावना है. मामले में एकमात्र बालिग सादुद्दीन मलिक भी जेल में है, उसकी जमानत याचिका पहले ही खारिज की जा चुकी है.

वकीलों ने अपनी दलील में क्या कहा?

करीब 50 दिनों तक हिरासत में रहने के बाद कानून का उल्लंघन करने वाले चार नाबालिग (सीसीएल) रिहा किए गए हैं. किशोर न्याय बोर्ड ने सुनवाई के दौरान नाबालिगों के वकीलों ने अपनी दलील में कहा कि वे जमानत के हकदार हैं, क्योंकि पुलिस ने मामले की जांच पूरी कर ली है. जुबली हिल्स में 28 मई को एक कार में 17 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप किया गया. इस मामले में एक मेजर सहित छह आरोपियों को पिछले महीने की शुरूआत में गिरफ्तार किया गया था.

लड़की को घर छोड़ने की पेशकश के बाद किया गैंगरेप

बताया जा रहा है कि पीड़िता पार्टी के बाद घर लौट रही थी. इस बीच लड़कों ने उसे घर छोड़ने की पेशकश की और मौका देखकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया. सउद्दीन मलिक और चार नाबालिगों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 डी (सामूहिक बलात्कार), 323 (चोट पहुंचाना), धारा 5 (जी) (बच्चे पर सामूहिक प्रवेश यौन हमला) और बच्चों के संरक्षण की धारा 6, यौन अपराध (पॉक्सो) अधिनियम, 366 (एक महिला का अपहरण) और 366 ए (एक नाबालिग लड़की की खरीद) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया. पुलिस के अनुसार, आरोपी को कम से कम 20 साल की सजा या मौत तक आजीवन कारावास या यहां तक कि मौत की सजा भी हो सकती है.

यह भी पढ़ें-

Hyderabad News: हैदराबाद में रेलवे ट्रैक पार करते समय दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत

Hyderabad Traffic Police: मूसी नदी में बाढ़ से निचले इलाके हुए जलमग्न, ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर इन रास्तों पर जाने से किया मना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget