गेहूं और खाने के तेल की कीमतें महंगाई की वजह क्यों है?

सरकारी गोदामों में गेहूं का स्टॉक 16 साल में सबसे कम हो गया है
Source : PTI
पिछले कुछ समय से खराब मौसम और किसानों को होने वाले नुकसान की वजह से गेहूं का उत्पादन कम हुआ है. गेहूं के निर्यात पर पाबंदी और सरकारी खरीद में कमी से भी बाजार में गेहूं की कमी हो सकती है.
इस साल नवंबर में महंगाई की रफ्तार धीमी रही है. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में 6.21% रही महंगाई दर नवंबर में घटकर 5.48% रह गई है. यह गिरावट मुख्य रूप से खाने-पीने की चीजों, खासकर सब्जियों के दाम








