एक्सप्लोरर

Mazagon Dock Stock: 3 महीने में डबल किया पैसा, लेकिन अब जेब खाली कर देगा ये मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा- बेच लो

Mazagon Dock Share Target Price: डिफेंस सेक्टर के इस शेयर ने बीते दिनों में हैरान करने वाला मल्टीबैगर रिटर्न दिया है, लेकिन अब उसके भाव में भारी गिरावट आने की आशंका है...

मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के निवेशकों के लिए एक जरूरी खबर है. ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने इस डिफेंस स्टॉक के निवेशकों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है. ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि बीते दिनों जबरदस्त कमाई कराने वाला यह मल्टीबैगर शेयर अब भारी गिरावट का शिकार बन सकता है.

उच्च स्तर से 15 फीसदी गिर चुका है भाव

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स का शेयर पहले ही गिरावट की राह पकड़ चुका है. शुक्रवार को उसके भाव में 0.67 फीसदी की गिरावट आई थी और शेयर 4,965 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. यह मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के 52 सप्ताह के उच्च स्तर की तुलना में 15 फीसदी से ज्यादा नीचे का स्तर है. मझगांव डॉक के शेयर ने बीते दिनों में 5,860 रुपये का 52 सप्ताह का उच्च स्तर बनाया था.

बजट के बाद लुढ़कने लगा भाव

बीते 5 दिनों में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स के शेयरों के भाव में लगभग ढाई फीसदी की गिरावट आई है, जबकि एक महीने के हिसाब से शेयर लगभग साढ़े चार फीसदी के नुकसान में ट्रेड कर रहा है. यह मल्टीबैगर डिफेंस शेयर बजट से पहले तक उड़ान भर रहा था, लेकिन उसके बाद लगातार नुकसान में जा रहा है.

इस तरह से भाव में आ रही थी रैली

गिरावट का शिकार होने से पहले मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स को बाजार के सबसे शानदार मल्टीबैगर शेयरों में गिना जा रहा था. इस शेयर ने साल 2024 की शुरुआत महज 2,289 रुपये के स्तर से की थी और जुलाई में एक समय 5,860 रुपये तक जा पहुंचा था. यानी गिरावट की राह पकड़ने से पहले इस शेयर ने अपने निवेशकों को 2024 में 156 फीसदी की कमाई कराई थी. शेयर अभी भी 3 महीने के हिसाब से 105 फीसदी के फायदे में है, यानी मल्टीबैगर है.

1,165 रुपये तक गिरने की आशंका

अब इस शेयर के बुरे दिन आ सकते हैं. ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की मानें तो यह मल्टीबैगर डिफेंस स्टॉक आने वाले दिनों में लगभग 77 फीसदी गिर सकता है. शेयर का मौजूदा भाव 4,965 रुपये है, जबकि आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने उसे सिर्फ 1,165 रुपये का टारगेट दिया है. यानी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज को लगता है कि यह शेयर 1,165 रुपये तक गिर सकता है, जो मौजूदा स्तर की तुलना में 76.53 फीसदी नीचे है. ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को यह शेयर बेचने की भी सलाह दी है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: एक हफ्ते की सुस्ती के बाद फिर डिफेंस स्टॉक्स में लौटी तेजी, 10 फीसदी तक उछले PSU स्टॉक्स

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Today: टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
टमाटर सा लाल हुआ शेयर बाजार, कच्चे तेल की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के
Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
Share market today July 16: एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
एशियाई बाजारों में कोहराम के बीच भारतीय शेयर बाजार की ग्रीन ओपेनिंग, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?
बेचकर निकल लो... टाटा ग्रुप की कंपनी के शेयर से उठा ब्रोकरेज का भरोसा, क्या आपके पोर्टफोलियो में है यह स्टॉक?

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget