एक्सप्लोरर

Market Meltdown: आज शेयर बाजार में आ सकती है सुनामी, विपरीत हुए समीकरण, वैश्विक बाजारों के उखड़े पांव

Share Market Collapse: दुनिया भर के शेयर बाजारों के ऊपर पिछले सप्ताह के अंत से भारी प्रेशर बना हुआ है. आज के संकेत बता रहे हैं कि भारतीय बाजार पर उसका बड़ा असर हो सकता है...

सोमवार का आज का दिन घरेलू शेयर बाजार के लिए खराब साबित हो सकता है. करीब दो महीने से चली आ रही रैली पिछले सप्ताह थम चुकी है और अब बाजार पर बड़ी गिरावट का प्रेशर बन रहा है. हालात बता रहे हैं कि पिछले सप्ताह के अंत में शुरू हुई वैश्विक बिकवाली इस सप्ताह भी जारी रह सकती है.

फ्यूचर ट्रेड में इतना गिरा बाजार

सुबह 7 बजे बिफ्ट सिटी में निफ्टी का वायदा लगभग 350 अंक (1.42 फीसदी) के जबरदस्त नुकसान के साथ 24,370 अंक के नीचे आया हुआ था. यह इस बात का साफ संकेत है कि आज सुबह 9.15 बजे जब बाजार में कारोबार की शुरुआत होगी, बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांक बड़ी गिरावट का सामना कर सकते हैं.

शुक्रवार को आई थी ऐसी गिरावट

इससे पहले शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट आई थी. बीएसई सेंसेक्स 885.59 अंक यानी 1.08 फीसदी लुढ़ककर 80,981.95 अंक पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 293.20 अंक (1.17 फीसदी) टूटकर 24,717.70 अंक पर आ गया था.

जापान के बाजार में 6 फीसदी गिरावट

वैश्विक बाजार के हालात भी ठीक नहीं लग रहे हैं. सुबह में प्रमुख एशियाई बाजारों में एक जापानी निक्की 225 इंडेक्स 2 हजार अंक से ज्यादा के नुकसान में था. निक्की लगभग 2,100 अंक यानी 5.85 फीसदी के नुकसान में था. अन्य एशियाई बाजार भी भारी नुकसान में दिख रहे हैं. हांगकांग का हैंगसेंग ओपनिंग से पहले फ्यूचर कारोबार में लगभग डेढ़ फीसदी गिरा हुआ है. कोरिया से लेकर चीन, फिलीपींस और मलेशिया के बाजारों में 3 फीसदी तक की गिरावट दिख रही है.

वॉल स्ट्रीट हो गया था लहुलूहान

अमेरिकी बाजार वायदा कारोबार में बिखरा हुआ था. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज का फ्यूचर सुबह 7 बजे 375 अंक से ज्यादा (लगभग 1 फीसदी) के नुकसान में था. इससे पहले शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट पर प्रमुख अमेरिकी सूचकांकों में लगभग ढाई फीसदी तक की भारी-भरकम गिरावट दर्ज की गई थी. डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 610.71 अंक यानी 1.51 फीसदी की गिरावट आई थी. वहीं एसएंडपी500 में 1.84 फीसदी की और टेक स्टॉक फोकस्ड इंडेक्स नास्डैक कंपोजिट में 2.43 फीसदी की गिरावट आई थी.

यूरोप पर भी छाई बिकवाली

यूरोपीय बाजार भी सप्ताहांत पर वैश्विक बिकवाली की चपेट में आ गए थे. शुक्रवार को एफटीएसई 100 इंडेक्स 108.65 अंक (1.31 फीसदी) गिरकर बंद हुआ था. इसी तरह सीएसी 40 इंडेक्स में 118.65 अंक (1.61 फीसदी) की और डीएएक्स में सबसे ज्यादा 2.33 फीसदी की गिरावट आई थी.

ये भी पढ़ें: अगस्त आते ही पलट गए विदेशी निवेशक, इस कारण बेचने लगे भारतीय बाजार में शेयर

Paisa LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market Crash: शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
शेयर बाजार में लाल सैलाब, 600 से ज्यादा अंक लुढ़का सेंसेक्स; निफ्टी 167 अंक नीचे
Stocks to Watch: मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
मुनाफा कराने का दम रखते हैं ये स्टॉक्स! जानें आज फोकस में रहने वाले शेयरों की लिस्ट
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
4 महीने बाद FPI की तगड़ी वापसी, जुलाई में अब तक खरीद डाले 15157 करोड़ के भारतीय शेयर
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव
पूरे 49% का मुनाफा करा जाएंगे ये स्टॉक? चेक करें इनमें से किन-किन शेयरों पर लगा है आपका दांव

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget