एक्सप्लोरर

PM Swamitva Yojana: गांव के लोगों के लिए बड़े काम की है यह योजना, इन लोगों को मिल रहा इस स्कीम का लाभ

SVAMITVA Scheme: इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद है कि वह ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से मजबूत बना सके. इसके जरिए सरकार तकनीक का इस्तेमाल करके ग्रामीण भारत को भी सशक्त बनाना चाहती है.

PM Swamitva Yojana: केंद्र सरकार ग्रामीण इलाकों (Rural India) के विकास के लिए कई तरह की स्कीम्स चलाती रहती है. सरकार का यह लक्ष्य है कि गांव के लोगों को भी शहरी क्षेत्र जैसी सुविधाएं मिल सकें. ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए पीएम स्वामित्व स्कीम (Pradhanmantri Swamitva Yojana) किसी वरदान से कम नहीं है. यह गांव के उन लोगों को अपने जमीन का मलिकाना हक दे रहा जिनकी जमीन किसी भी सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं है. गांव में कई ऐसे लोग हैं जिनकी जमीने किसी भी सरकारी आंकड़े में दर्ज नहीं. ऐसे में इन लोगों को जमीन छिनने का डर बना रहता है. ऐसे लोगों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना (PM Swamitva Yojana) को शुरू किया है.

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना क्या है?
आपको बता दें कि पीएम स्वामित्व योजना की शुरुआत केंद्र सरकार द्वारा साल 2020 में अप्रैल के महीने में की थी. इस योजना को शुरू करने के पीछे सरकार का मकसद है कि वह ग्रामीण भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बना सके. इस स्कीम के जरिए सरकार तकनीक का इस्तेमाल करके ग्रामीण भारत को भी सशक्त और मजबूत बनाना चाहती है.

इस तरह ग्रामीण इलकों में रहने वालों को मिलेंगे कागजात
आपको बता दें कि पीएम स्वामित्व योजना का मुख्य उद्देश्य है कि गांव में रहने वाले लोगों को उनकी प्रॉपर्टी का मलिकाना हक मिल सके. इसके लिए गांव में रहने वाले लोगों को अब प्रॉपर्टी कार्ड (Property Card) के लिए स्कीम के तहत आवेदन नहीं करना पड़ेगा. सरकार जैसे-जैसे ग्रामीण भारत में सर्वे और मैपिंग की काम करती जाएगी वैसे-वैसे लोगों को उनकी जमीन का प्रॉपर्टी कार्ड मिलता जाएगा. ध्यान रखने की बात यह है कि जिन लोगों के पास पहले से जमीन के कागज मौजूद हैं उन लोगों को तुरंत अपने कागजात की फोटोकॉपी करके जमा करवाना होगा. वहीं जिन लोगों के पास जमीन के कागज नहीं हैं उन्हें सरकार की तरफ से घिरौनी नाम का डॉक्यूमेंट दिया जाएगा.

लोगों को मिलेंगे यह फायदे
आपको बता दें कि जमीन खुद के नाम होने पर गांव के लोग उसे असानी से किसी को भी बेच या खरीदना पाएंगे. इसके साथ ही वह बैंक से लोन (Bank Loan) आदि की सुविधा भी आसानी से उठा पाएंगे. इस योजना के तहत साल 2021 से 2025 तक 6.62 लाख गांवों को शामिल करने की सरकार की प्लानिंग है. साल 2020-2021 में पायलेट प्रोजेक्ट (Pilot Project) में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र, कर्नाटक, हरियाणा और राजस्थान के कुछ गांवों को शामिल किया गया है.

ये भी पढ़ें-

Aadhaar Card: कितनी बार आपका आधार कार्ड हो चुका है अपडेट, करना चाहते हैं चेक तो फॉलो करें यह आसान प्रोसेस

Credit Card Upgrade: क्रेडिट कार्ड को करना चाहते हैं अपग्रेड तो इन बातों का रखें खास ख्याल, नहीं तो हो सकता है बड़ा नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Share Market: 10 रुपये के पेनी स्टॉक ने डॉमेस्टिक कस्टमर्स से हासिल किए 35 करोड़ के जबरदस्त ऑर्डर, 5% तक शेयरों में उछाल
10 रुपये के पेनी स्टॉक ने डॉमेस्टिक कस्टमर्स से हासिल किए 35 करोड़ के जबरदस्त ऑर्डर, 5% तक शेयरों में उछाल
Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट
Onion Price Hike: शनिवार से रुलाएगा प्याज, किसानों को मिली राहत लेकिन गड़बड़ा गया किचन का बजट
Shrinkflation: दाम वहीं, सामान में कमी! जानें क्या है Shrinkflation का खेल? ब्रांड मालिक और किसानों का बिजनेस बढ़ाने का फॉर्मूला
दाम वहीं, सामान में कमी! जानें क्या है Shrinkflation का खेल? ब्रांड मालिक और किसानों का बिजनेस बढ़ाने का फॉर्मूला
Petrol-Diesel News: चक्का जाम की आशंका? पेट्रोल-डीजल के नए नियमों से ट्रांसपोर्टर परेशान, बढ़ सकता है मालभाड़ा
चक्का जाम की आशंका? पेट्रोल-डीजल के नए नियमों से ट्रांसपोर्टर परेशान, बढ़ सकता है मालभाड़ा

वीडियोज

TMC Crisis | Mamata | Mahadangal: अभिषेक बनर्जी का 'भतीजा प्रेम' ममता पर पड़ा भारी!
Chaar Ki Chaal: योगी का 'राम बाण'! | UP Election 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav | UP Politics
Sansani:कॉमेडी शो में लेडी डॉक्टर का अश्लील कांड !
Market ने Reject किया, Car Lovers ने नहीं! 6 Iconic Cars of India #autolive
Maserati GranCabrio India review: Best looking convertible? #maserati #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
क्या ममता बनर्जी को जाना पड़ सकता है जेल? AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'दीदी का तो...'
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
अमेरिकी राजदूत को भारत ने किया तलब तो आया ट्रंप का बयान, कहा- भारतीय जहाजों पर हमले...
Dhurandhar 2 OTT Release: 'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
'धुरंधर 2' ने ओटीटी पर भी छुड़ाए सबके छक्के, RRR को पछाड़ बनाया बड़ा रिकॉर्ड!
IND vs AFG: अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
अफगानिस्तान के इन 5 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, वरना हो सकता है उलटफेर
Explained: 'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल ने सब कुछ मिटा दिया', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
'गुड नाइट कहकर सोए पति, सुबह अमेरिकी मिसाइल...', 3 भारतीय नाविकों के परिवारों की दर्दनाक कहानी
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
आपके हथियारों से हम बन रहे शिकार, रूस संग दोस्ती पर घेरने वाले यूरोप को जयशंकर ने कराया चुप
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
दाने-दाने को मोहताज पाकिस्तान चला मुकाबला करने..., डिफेंस बजट बढ़ाया, जानें भारत के मुकाबले कहां
राज्यसभा नामांकन रद्द मामलाः सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
सुप्रीम कोर्ट ने मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर सुनवाई से क्यों किया इनकार? जानें क्या बताई वजह
Embed widget