एक्सप्लोरर

क्या है म्यूचुअल फंड का सिस्टमेटिक ट्रांसफर प्लान? जानें कैसे करता है काम, क्यों होता है फायदा

म्यूचुअल फंड के निवेशक एसटीपी के जरिये अपने निवेश का जोखिम से काफी हद तक बचाव कर लेते हैं.

कोरोना संकट में कई लोगों की आय घट गई है. ऐसे में म्यूचुअल फंड के निवेशकों को भी अपने निवेश को जारी रखने में दिक्कत आ रही है. कई म्यूचुअल फंड निवेशकों ने अपने सिप रोक  या बंद कर दिए हैं. लेकिन इस समस्या का हल है. सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान यानी STP से म्यूचुअल फंड निवेशक एक निश्चित रकम एक ही म्यूचुअल फंड हाउस की दूसरी स्कीम में डाल सकते है.

इस तरह एक निश्चत अंतराल में एक निश्चित रकम या यूनिट आपकी चुनी हुई स्कीम में ट्रांसफर होती रहती है. जैसे कोई निवेशक एकमुश्त रकम डेट फंड में लगाता और एक तय समय अंतराल में थोड़ा-थोड़ा निवेश इक्विटी स्कीम में ट्रांसफर करता रहता है. अमूमन निवेशक लिक्विड या अल्ट्रा शॉर्ट फंड निवेश करते हैं और इसे इक्विटी फंड में ट्रांसफर करते रहते हैं.

ऐसे काम करता है STP मान लीजिए आप दो लाख रुपये निवेश करना चाहते हैं लेकिन शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए आप STP का विकल्प अपनाते हैं. आप तय करते हैं कि दो लाख रुपये में हर महीने दस हजार रुपये इक्विटी फंड चला जाएगा. इस तरह एक लाख नब्बे हजार रुपये डेट फंड में रहता है बाकी दस हजार रुपये इक्विटी फंड में निवेश होता रहता है.

इस तरह आपने जो रकम इक्विटी फंड में ट्रांसफर किया है, उस पर भी आपको कमाई होगी और डेट फंड में निवेश की हुई रकम पर भी. एक तरह से यह जोखिम को बांट लेने जैसा है. इससे मुश्किल आर्थिक हालात यानी इकनॉमी में उतार-चढ़ाव की वजह से म्यूचुअल फंड में आई अस्थिरता से आप खुद का काफी हद तक बचाव कर लेते हैं.

STP अपनाने का बेहतर वक्त शेयर मार्केट में मौजूदा अनिश्चितता की स्थिति को देखते हुए निवेशकों को एसटीपी का विकल्प आजमाना चाहिए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल ब्याज दरों के निचले स्तर की वजह से डेट फंडों में बेहतर रिटर्न की गुंजाइश है. लेकिन आने वाले दिनों में इक्विटी मार्केट में अच्छी रिकवरी हो सकती है. इसलिए इस वक्त डेट फंड में अपना निवेश बरकरार रखते हुए धीरे-धीरे अपना पूरा निवेश लार्जकैप फंड, मल्टीकैप फंड और लॉर्ज एंड मिडकैप फंड में ट्रांसफर कर देना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget