एक्सप्लोरर

म्यूचुअल फंड निराश कर रहे हैं, क्या बेच कर निकल लेना ठीक है?

जब बाजार में दौर खराब चल रहा हो म्यूचुअल फंड को रोक कर यानी पॉज ऑप्शन अपना कर बाद में इसे शुरू कराना भी ठीक रणनीति नहीं है.

मंदी के इस दौर में निवेश माध्यमों का भी हाल ठीक नहीं है. खास कर म्यूचु्अल फंड से तो बड़ी तादाद में निवेशकों का निकलना जारी हो गया है. कुछ लोग शेयर बाजार में आई फौरी तेजी का लाभ उठा कर निवेश से निकल जाना चाहते हैं तो कुछ लोग खराब रिटर्न से निराश हो कर निकलना चाहते हैं. इक्विटी फंडों का प्रदर्शन जिस तरह से खराब हुआ है उससे निवेशक निराश हैं. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि म्यूचुअल फंड की शेयरों में निवेश से तुलना नहीं करनी चाहिए.

निवेश लक्ष्य के आसपास ही निकलें

जब बाजार में दौर खराब चल रहा हो म्यूचुअल फंड को रोक कर यानी पॉज ऑप्शन अपना कर बाद में इसे शुरू कराना भी ठीक रणनीति नहीं है. सिप निवेशक को बाजार की तेजी और गिरावट दोनों में बरकरार रहना चाहिए तभी उन्हें म्यूचुअल फंड में निवेश का सही लाभ मिलता है. जहां तक इक्विटी म्यूचुअल फंड से निकलने का सवाल है तो इसमें से तब निकलना चाहिए जब आप अपने निवेश लक्ष्य के नजदीक आ जाएं. लक्ष्य पूरा होने से छह महीने या एक साल पहले कभी भी बाजार की तेजी को देख कर इससे निकला जा सकता है. लेकिन छोटी अवधि के निवेशकों को कम से कम तीन से पांच साल का इंतजार करना चाहिए.

शेयरों में कारोबार की तरह ट्रीट न करें

म्यूचुअल फंडों को शेयरों में ट्रेड की तरह ट्रीट न करें. इनसे शेयर की तरह रिटर्न नहीं मिलता है लेकिन गिरावट में ये आपके पोर्टफोलियो को बहुत बड़ा झटका भी नहीं देते. दरअसल शेयरों में निवेश जैसा फौरी निवेश फैसला इसमें लागू नहीं किया जा सकता. दरअसल जल्दी-जल्दी बेचने पर आप अतिरिक्त टैक्स के तौर पर बड़ी राशि भी गंवाते हैं. म्‍यूचुअल फंड स्‍कीम से पैसा निकलने पर एएमसी भी चार्ज वसूलती है. इसलिए म्यूचुअल फंड में निवेश से निकलने में जल्दबाजी न करें. यह स्लो कुकिंग का मामला है. जितना लंबे समय तक निवेश होगा उतना फायदा होगा.

लॉकडाउन में ढील के बाद अब महंगाई कम होगी, सप्लाई की दिक्कतों की वजह से बढ़ी मुद्रास्फीति: CEA

स्टार्ट-अप रैंकिंग : इको-सिस्टम के मामले में गुजरात और अंडमान सबसे बेहतर राज्य

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget