एक्सप्लोरर

Inflation Rate Comparison: साल 2014 के मुकाबले कितने बढ़े आटा, दाल, तेल सहित पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां देखें पूरी लिस्ट

Inflation Rate Comparison: मई 2014 में केंद्र की मोदी सरकार ने कार्यभार संभाला था और दावा किया था कि देश में महंगाई दर को काबू करेंगे. क्या आज 8 साल बाद अगस्त 2022 में ऐसा हुआ है? आंकड़ों से खुद ही जानें.

Inflation Rate Comparison: आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है और चौतरफा महंगाई से जनता परेशान है. देश में महंगाई को लेकर विपक्ष भी हमलावर है और संसद का बजट सत्र इसी की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है. हालांकि केंद्र सरकार कम महंगाई दर के हवाले से दावा करती है कि उसने देश में महंगाई को काबू में किया है पर अगर हम रिटेल कीमतों की बात करें तो इसमें बेतहाशा इजाफा दिखाई दे रहा है.

सच तो ये है कि महंगाई को लेकर अगर हम कीमतों की तुलना करें तो साल 2014 की मई के मुकाबले कई उत्पादों के दाम काफी ज्यादा हो चुके हैं. यहां हम रोजाना इस्तेमाल में आने वाली कई वस्तुओं के दामों की तुलना करने वाले हैं जिसके आधार पर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि आपकी रसोई से लेकर गाड़ी चलाने तक, महंगाई की मार कितनी हद तक बढ़ गई है.

फ्यूल के दाम में कितना इजाफा

सबसे पहले पेट्रोल की तुलना करें तो ये मई 2014 में 71.41 रुपये प्रति लीटर था जो अगस्त 2022 में 96.72 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यानी सीधा 25.31 रुपये प्रति लीटर का इजाफा पेट्रोल के दाम में हो चुका है.

डीजल के दाम देखें तो ये मई 2014 में 56.71 रुपये प्रति लीटर था जो अगस्त 2022 में 89.62 रुपये प्रति लीटर हो गया है. यानी सीधा 32.91 रुपये प्रति लीटर का इजाफा डीजल के दाम में हो चुका है.

रसोई गैस के दाम देखें तो मई 2014 में ये 928.5 रुपये प्रति सिलेंडर था जो अब बढ़कर 1053 रुपये प्रति सिलेंडर पर आ गया है. यानी 124.5 रुपये का इजाफा रसोई गैस के दाम में हो चुका है. 

सीएनजी के दाम मई 2014 में  38.15 रुपये प्रति किलो था जो अब बढ़कर 75.61 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं. इसमें 37.46 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो चुका है.

पीएनजी के दाम मई 2014 में 25.50 रुपये प्रति SCM था जो अब बढ़कर 47.96 रुपये प्रति SCM पर आ गए हैं. इसमें 22.46 रुपये प्रति SCM का इजाफा हो चुका है.

खाने-पीने के सामान के दाम में कितना इजाफा

मई 2014 में आटा 21 रुपये प्रति किलो पर था जो अब बढ़कर 29 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है. इसमें 8 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है.

मई 2014 में चावल 29 रुपये प्रति किलो पर था जो अब बढ़कर 32 रुपये प्रति किलो पर आ चुका है. इसमें 3 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हो चुकी है.

मई 2014 में दूध के दाम 36 रुपये प्रति लीटर पर थे जो अब बढ़कर 50 रुपये प्रति लीटर पर आ चुके हैं. इसमें 14 रुपये प्रति लीटर की बढ़त आ चुकी है.

मई 2014 में अरहर दाल 75 रुपये प्रति किलो के भाव पर थी जो अब बढ़कर 108 रुपये प्रति किलो पर आ चुकी है. इसमें 33 रुपये प्रति किलो की बढ़त देखी जा रही है.

मई 2014 में सरसों का तेल 102 रुपये प्रति किलो पर था जो अब बढ़कर 185 रुपये प्रति लीटर पर आ चुके हैं. इसमें 83 रुपये प्रति लीटर की बढ़त हो चुकी है.

बता दें कि ये सभी दाम दिल्ली के आधार पर बताए गए हैं.

महंगाई दर में साल 2014 के मुकाबले इस समय गिरावट
ऊपर दिखाए गए आंकड़ों से आप जान गए हैं कि आपकी रोजमर्रा के सामान के दाम में कितना ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है. हालांकि सरकार के महंगाई दर के आंकड़ों से देखें तो इसमें मई 2014 की 8.33 फीसदी महंगाई दर के मुकाबले 7.01 फीसदी की महंगाई दर देखी जा रही है. यानी 1.32 फीसदी की गिरावट महंगाई दर में देखी जा रही है. 

ये भी पढ़ें

GST Collection: आर्थिक गतिविधि में तेजी की बदौलत जुलाई 2022 में 1.49 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन

LPG Price Reduced: एलपीजी के दाम में हुई कटौती, जानें कितने सस्ते हुए हैं कमर्शियल गैस सिलेंडर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
180 रुपए के बिस्किट पर नौकरी से निकाला, कंपनी अब 28 लाख देकर बुला रही वापस, शख्स ने ठोका केस
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
ये शराब है या हीरा? ठेके पर बिक रही 75 लाख की सिंगल माल्ट व्हिस्की, किस देश से आई?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
India vs Zimbabwe: जिम्बाब्वे में क्या है रुपए की वैल्यू, जहां टीम इंडिया खेलेगी टी 20 सीरीज, वहां कौनसी करेंसी चलती है?
8th Pay Commission: क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन
क्यों बेसिक पे में DA को मिलाने की उठ रही है मांग? यहां समझिए पूरा कैलकुलेशन

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
मार… मार! BJP विधायक विनय बिहारी की गाड़ी पर हमला, पटना में हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
संसद सत्र से निलंबित होने पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ये सभी गद्दार...'
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
Embed widget