एक्सप्लोरर

Wipro Onboarding: इस कंपनी के कर्मचारियों की मुसीबत, पहले घटी सैलरी, अब नौकरी बचाने के लिए देना होगा टेस्ट

IT Sector Crisis: दुनिया भर की आईटी कंपनियां इन दिनों मुश्किलों से जूझ रही है. मौजूदा आर्थिक माहौल में सबसे बुरा असर आईटी सेक्टर की कंपनियों पर ही पड़ा है...

आईटी सेक्टर की नौकरियों को ड्रीम जॉब माना जाता रहा है. आज भी यह सेक्टर नौकरी और करियर में ग्रोथ के शानदार मौके मुहैया करा रहा है, लेकिन मौजूदा आर्थिक परिस्थितियों ने इसे गहरे तक प्रभावित किया है. इसी कारण एक ओर दिग्गज कंपनियां भी छंटनी और सैलरी में कटौती का सहारा ले रही हैं, वहीं दूसरी ओर नौकरियों के नई मौकों में गिरावट आई है. इन सब के बीच विप्रो ने एक अजीब कदम उठाया है, जिससे फ्रेशर्स की परेशानियां बढ़ गई हैं.

ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे फ्रेशर्स

कई भारतीय आईटी कंपनियों के बारे में ऐसी खबरें हैं कि वे फ्रेशर्स को ऑनबोर्ड कराने में देरी कर रही हैं. कुछ मामलों में तो फ्रेशर्स को सेलेक्शन के बाद 1-2 साल से भी ज्यादा समय बीत गए हैं, लेकिन अब तक उनकी ऑनबोर्डिंग नहीं हो पाई है. विप्रो भी वैसी कंपनियों में एक है, जहां ऑनबोर्डिंग में काफी देरी चल रही है. अब विप्रो ने ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे फ्रेशर्स के सामने एक नई शर्त रख दी है.

टेस्ट के बाद होगी छंटनी

बिजनेस टुडे की एक खबर के अनुसार, विप्रो में ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे फ्रेशर्स को अब एक नई ट्रेनिंग से गुजरना होगा. उसके बाद कंपनी सभी का टेस्ट लेगी. जो लोग टेस्ट को पास करेंगे, उन्हें ऑनबोर्ड किया जाएगा, जबकि बाकियों को छांट दिया जाएगा. विप्रो ने यह नया कदम ऐसे समय उठाया है, जब वह पहले ही फ्रेशर्स की सैलरी को लगभग आधा कर चुकी है. कंपनी ने फ्रेशर्स की सैलरी को इसी साल फरवरी में 6.5 लाख सालाना से घटाकर 3.5 लाख रुपये कर दिया है.

एक फ्रेशर ने बताया अपना दर्द

खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कंपनी ने नई ट्रेनिंग की शर्त तब जोड़ी है, जबकि ऑनबोर्डिंग का इंतजार कर रहे फ्रेशर्स पहले ही एक ट्रेनिंग को पूरा कर चुके हैं. खबर में एक ऐसे ही प्रभावित फ्रेशर ने बताया है कि उसे पहले ही वेलोसिटी ट्रेनिंग दी जा चुकी है. उसके बाद कंपनी की ओर से 6.5 लाख रुपये का पैकेज ऑफर हुआ. करीब एक साल इंतजार कराने के बाद कंपनी ने इस साल फरवरी में उसे आधी सैलरी के साथ ज्वॉइन करने का ऑफर दिया. अब उसके सामने पीआरपी ट्रेनिंग की शर्त रखी गई है, जिसे बाद टेस्ट होगा और छांटे जाने की भी आशंका है.

इंडस्ट्री में हो रही आलोचना

फ्रेशर्स को कंपनी की ओर से नई ट्रेनिंग को लेकर भेजे गए निर्देशों में कहा गया है कि अगर कोई कर्मचारी पीआरपी ट्रेनिंग यानी प्रोजेक्ट रेडिनेस प्रोग्राम राउंड को कम से कम 60 फीसदी स्कोर के साथ पार नहीं करता है, तो ऐसे में उसे तत्काल प्रभाव से टर्मिनेट कर दिया जाएगा. पहले से ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया में सालों की देरी के बाद इस तरह की शर्त थोपे जाने की काफी आलोचना भी हो रही है.

कंपनी ने नहीं दी है प्रतिक्रिया

हालांकि अभी विप्रो की तरफ से इस बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है. कंपनी ने न तो अभी इसकी पुष्टि की है, न ही इसका खंडन किया है. आपको बता दें कि टॉप दो आईटी कंपनियां टीसीएस और इंफोसिस मार्च तिमाही का परिणाम जारी कर चुकी हैं. दोनों ही कंपनियों के तिमाही नतीजे बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं थे.

ये भी पढ़ें: बढ़ते घाटे के बीच नहीं मिल रही फंडिंग, देसी ट्विटर 'Koo' ने निकाले 30 फीसदी कर्मचारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
Russian Oil Import: रूसी तेल को लेकर भारत ने क्या बदला दांव? आयात ने बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! कब आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट? जानें सैलरी हाइक की पूरी टाइमलाइन
Dividend Alert: हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
हर शेयर पर 25 रुपये का बंपर डिविडेंड बांट रही टाटा ग्रुप की यह कंपनी, जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
US-Iran Peace Deal: अमेरिका-ईरान के बीच आज डील पर दुनिया की नजर, खुल गया होर्मुज तो किन देशों की लगेगी लॉटरी?
अमेरिका-ईरान के बीच आज डील पर दुनिया की नजर, खुल गया होर्मुज तो किन देशों की लगेगी लॉटरी?

वीडियोज

Delhi TMC Rebel MP Meeting: बागियों की बैठक में शामिल होंगी Sayoni Ghosh | Bengal | Mamata Banerjee
US-Iran Deal: खुल जाएगा होर्मुज...ईरान-अमेरिका युद्ध खत्म?आखिर क्या होने वाला है? Inside Story
Bengal TMC Crisis: Amit Shah से आधे घंटे तक क्या हुई बात? | Sudip Bandyopadhyay | Mamata | Suvendu
Patna Train Dispute: Patliputra स्टेशन पर छात्रों का महातांडव! | Bihar Latest News
Khan Sir Controversy: खान सर को मिली जमानत...नेपाल में रौशन आनंद के भाई की हत्या! उड़ गए सबके होश!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाने से...', केरल के पूर्व CM को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो केसी वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'राहुल गांधी को बलि का बकरा...', विजयन को गले ना लगाने वाले बयान पर भड़का लेफ्ट तो वेणुगोपाल ने दिया जवाब
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
'मुसलमानों को एक भी टिकट नहीं देते, अगर इंदिरा गांधी होतीं तो...', अशोक गहलोत का BJP पर हमला
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
महिला टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली 7 बल्लेबाज, देखें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'दादा आपका तो पेट खराब था', सुदीप बंद्योपाध्याय ने छोड़ा ममता बनर्जी का साथ तो महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
Watch: नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
नीतीश कुमार रेड्डी के संस्कार तो देखिए, चलती प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया ये काम; वीडियो वायरल
Mobile Emergency Alert: अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
अब अचानक आपका मोबाइल नहीं होगा वाइब्रेट, NDMA ने बंद किया इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
'मैं केरल के पूर्व CM को गले नहीं लगाऊंगा', राहुल गांधी के पिनाराई विजयन पर कमेंट से बवाल, INDIA ब्लॉक में दरार?
Embed widget