एक्सप्लोरर

Tax Refund: आपने भी भरा ITR तो चेक करें आपके खाते में आया टैक्स रिफंड या नहीं, IT विभाग ने जारी किए 1.83 लाख करोड़ रुपये

Income Tax Refund: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बताया कि एक अप्रैल 2021 से 21 फऱवरी 2022 के बीच अब तक उसने 2.07 करोड़ करदाताओं (Taxpayers) को 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स रिफंड जारी किए हैं.

Income Tax Refund Update: अगर आपने भी इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल किया था तो जल्दी से चेक कर लें कि आपके खाते में रिफंड का पैसा आया है या नहीं. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (Income Tax Department) ने बताया कि एक अप्रैल 2021 से 21 फऱवरी 2022 के बीच अब तक उसने 2.07 करोड़ करदाताओं (Taxpayers) को 1.83 लाख करोड़ रुपये से अधिक के टैक्स रिफंड जारी किए हैं.

ट्वीट करके दी जानकारी
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने एक अप्रैल, 2021 से 21 फरवरी, 2022 तक 2.07 करोड़ करदाताओं को 1,82,995 करोड़ रुपये लौटाए हैं. इसमें 2.04 करोड़ व्यक्तिगत करदाताओं को 65,498 करोड़ रुपये और 2.30 लाख इकाइयों को 1.17 लाख करोड़ रुपये का कॉरपोरेट कर रिफंड शामिल है.

 

चेक करें रिफंड स्टेटस (Check your refund status)

  • नया इनकम टैक्स पोर्टल से इस तरह चेक करें रिफंड स्टेटस
  • आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.incometax.gov.in पर जाना होगा.
  • यहां आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर एंटर करना है.
  • जब आप लॉगइन कर लेंगे तो आपको ई-फाइलिंग का ऑप्शन दिखाई देगा.
  • ई-फाइल ऑप्शन में आपको इनकम टैक्स रिटर्न्स को सलेक्ट करना है.
  • इसके बाद में व्यू फाइल रिटर्न पर क्लिक करना है.
  • अब आपके लेटेस्ट आईटीआर की डिटेल्स आ जाएंगी.
  • सलेक्ट करने के बाद आपके आईटीआर का स्टेटस दिखाई देने लगेगा.
  • यहां पर आपको टैक्स रिफंड जारी होने की तारीख और राशि दिखाई देगी.
  • इसके अलावा आपके रिफंड के क्लियरेंस की भी जानकारी मिल जाएगी. 

क्या होता है टैक्स रिफंड?
आपको बता दें अगर किसी भी फाइनेंशियल ईयर में आपके अनुमानित निवेश के आधार पर एडवांस काट लिया जाता है, लेकिन फाइनेंशियल ईयर के आखिर तक फाइनल कागज जमा होने के बाद निकलता है कि आपकी देनदारी के हिसाब से ज्यादा टैक्स कट गया है तो आयकर विभाग की ओर से उसे वापस लेने के लिए आपको आईटीआर रिफंड के लिए अप्लाई करना होता है. 

कई बार अटक जाता है रिफंड
आपको बता दें कई बार टैक्स रिफंड मिलने में देरी हो जाती है. इनकम टैक्स विभाग की ओर से टैक्स रिफंड सिर्फ बैंक खाते में भेजे जाते हैं. ऐसे में अगर आपने फॉर्म फिल करते समय गलत जानकारी दे दी है या फिर आपकी डिटेल्स मैच नहीं होती है तो आपका टैक्स रिफंड अटक जाता है. 

ये भी पढ़ें

Stock Market Closing: रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद शेयर बाजार में मातम पसरा, 23 मार्च 2020 के बाद सबसे बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

Crude Oil Price @105 Dollar: कच्चा तेल 8 सालों के उच्चतम स्तर पर, जानिए कितना महंगा हो सकता है पेट्रोल डीजल?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder Rate: आज कितने में बिक रहा 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर, चेक करें दिल्ली से मुंबई तक के रेट्स
आज कितने में बिक रहा 14.2 किलो वाला गैस सिलेंडर, चेक करें दिल्ली से मुंबई तक के रेट्स
Petrol-Diesel Price Update: कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट
कच्चा तेल फिर 100 डॉलर के पार, फटाफट चेक करें पेट्रोल-डीजल के रेट
PNG Connection: सिलेंडर के झंझट से मिलेगी मुक्ति, PNG पाइपलाइन से हर घर पहुंचेगी गैस, सरकार ने बना लिया प्लान
सिलेंडर के झंझट से मिलेगी मुक्ति, PNG पाइपलाइन से हर घर पहुंचेगी गैस, सरकार ने बना लिया प्लान
हर दिन 100 करोड़ खर्च कर रहा देश का ये बड़ा शहर, इतना पैसा जाता कहां है? जानें
हर दिन 100 करोड़ खर्च कर रहा देश का ये बड़ा शहर, इतना पैसा जाता कहां है? जानें

वीडियोज

Saharanpur में बड़ा हादसा, 5 गाड़ियों की टक्कर, कई घायल | ABP NEWS
US Iran Peace Talk Update: फिर बम बरसेंगे या बातचीत का नया रास्ता खुलेगा? | Iarael | Ceasefire |News
Sandeep Chaudhary : शांतिवार्ता फेल...Trump करने लगे जंग की तयारी? |US Iran Peace Talks | Pak
US Iran Peace Talk Update: बातचीत के बीच क्यों भागे JD Vance? बड़ा खुलासा! | Iarael | Ceasefire | US
Janhit: 21 घंटे की वार्ता फेल, क्या अब बारूद बोलेगा?| Iran US Peace Talk | Islamabad | Hormuz

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran Talks: 'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
'PAK में बातचीत के दौरान जेडी वेंस को आया था नेतन्याहू का फोन...' अराघची ने बताई इस्लामाबाद टॉक फेल होने की इनसाइड स्टोरी
Delhi Weather: दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
दिल्लीवालों का जीना दुश्वार करेगी चिलचिलाती धूप और गर्मी! जानें आज के मौसम का अपडेट
Asha Bhosle Death News: 'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
'मैं आखिरी मुगल हूं...', जब फिल्म इंडस्ट्री के सीक्रेट्स पर बोली थीं आशा भोसले
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
पाकिस्तान में बातचीत फेल होने के बाद ट्रंप का तुगलकी फरमान, ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करेगा अमेरिका
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
बटलर ने पहले 37 गेंदों में 60 रन ठोका और फिर ये क्या कह दिया- 'मैं 15 साल से खेल रहा हूं मगर...'
US Iran Peace Talks In Pakistan Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
Live: ट्रंप ने किया होर्मुज में नाकेबंदी का ऐलान, गालिबाफ ने याद दिलाई तेल की कीमतों वाली ईरान की पुरानी चेतावनी
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
कमर दर्द के साथ दिखें ये बदलाव तो तुरंत कराएं जांच, हो सकती है किडनी फेल
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
AI चैटबॉट्स से अपनी प्राइवेसी कैसे रखें सुरक्षित? ये सेटिंग्स ऑन नहीं कीं तो खतरे में है आपकी पर्सनल डिटेल्स
Embed widget