गवर्नमेंट सिक्योरिटीज क्या हैं, इनमें निवेश करने से क्या फायदा होता है?

गवर्नमेंट सिक्योरिटीज
ट्रेजरी बिल जीरो कूपन सिक्योरिटीज होते हैं. इनमें कोई ब्याज नहीं मिलता. ये अपनी फेस वैल्यू से कम कीमत पर जारी किए जाते हैं और जब उनकी अवधि पूरी होती है, तब पूरी वैल्यू वापस मिल जाती है.
गवर्नमेंट सिक्योरिटीज को आमतौर पर G-Secs भी कहा जाता है. ये एक तरह के बॉन्ड होते हैं जिन्हें सरकार जनता से पैसे जुटाने के लिए जारी करती है. इन सेक्योरिटीज को सबसे सुरक्षित निवेश माना जाता है







