एक्सप्लोरर

FMCG कंपनियों को है अच्छी बिक्री की उम्मीद, जानें डाबर, Emami और मैरिको ने क्या वजह बताई

FMCG Companies Sales: इस साल एफएमसीजी कंपनियों को अच्छी और दमदार मांग के साथ बिक्री बढ़ने की उम्मीद है. जानें इसके पीछे की वजह क्या है.

FMCG Companies: रोजमर्रा यानी डेली यूज का सामान या फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (एफएमसीजी) प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां सर्दियों के उत्पादों की शुरुआती मांग और सकारात्मक रूझान से उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है कि पारा जैसे-जैसे गिरता जाएगा, इन उत्पादों का इस्तेमाल भी बढ़ेगा और ग्रामीण इलाकों से वृद्धि को गति मिलेगी. डाबर, इमामी और मैरिको जैसी कंपनियों के सर्दियों के उत्पादों की बिक्री तेज हुई है जिनमें त्वचा की देखभाल वाले उत्पादों से लेकर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले च्यवनप्राश और शहद जैसे उत्पाद शामिल हैं.

कंपनियों को है बंपर सेल की उम्मीद
कंपनियों को उम्मीद है कि फसल अच्छी रहने और सामान्य महंगाई दर में नरमी आने से आगामी तिमाहियों में ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री बढ़ेगी. ई-कॉमर्स और व्यापार के आधुनिक माध्यमों पर भी सर्दियों के उत्पादों की बिक्री अच्छी बनी हुई है.

मैरिको का क्या है कहना
मैरिको में मुख्य परिचालन अधिकारी (भारत में कारोबार) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी ( नया कारोबार) संजय मिश्रा ने कहा कि सफोला इम्युनिवेदा श्रृंखला के उत्पादों और बॉडी लोशन जैसे के लिए सर्दियों का मौसम अहम होता है जिनके लिए विशेषकर उत्तरी क्षेत्र से मांग आती है. उन्होंने कहा, "सर्दियों शुरू होने के साथ ही इस साल भी इन उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ गया है." मिश्रा ने कहा, "हमें भरोसा है कि इन सर्दियों में बॉडी लोशन की श्रेणी में मांग में वृद्धि सालाना आधार पर 50 प्रतिशत से अधिक रहेगी."

Dabur India का क्या है कहना
डाबर इंडिया लिमिटेड के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर आदर्श शर्मा ने कहा, "अभी तो सर्दियां शुरू ही हुई हैं, हमारे उत्पादों की शुरुआती मांग में निरंतरता बनी हुई है. यदि इस बार अच्छी ठंड पड़ेगी तो मांग में और तेजी आएगी." उन्होंने कहा कि शहरी बाजारों की तुलना में ग्रामीण बाजारों में मांग अब भी कम है. हालांकि, फसल अच्छी रहने से आगामी तिमाही में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली मांग में वृद्धि की उम्मीद है.

Emami का क्या है कहना
इमामी में अध्यक्ष (बिक्री-सीसीडी) विनोद राव ने कहा कि "मुद्रास्फीति के कारण मांग संबंधी चुनौतियों के बावजूद कंपनी के सर्दियों के उत्पादों का प्रदर्शन ग्रामीण बाजारों के साथ-साथ थोक बिक्री भी में अच्छा रहने वाला है. उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष बड़े पैकेट वाले उत्पादों की बिक्री भी बढ़ी है."

ये भी पढ़ें

Market This Week: ग्लोबल रुझान और GDP के आंकड़े डालेंगे शेयर बाजार की चाल पर असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter
Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
किसी के नाक से खून निकला तो किसी को खून की उल्टियां... अमेरिका ने वेनेजुएला में किया था 'मिस्ट्री वेपन' का इस्तेमाल
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget