संसद में पेश बजट नहीं समझ में आता है? आसान भाषा में जानें काम की चीजें

2023-24 में सरकार ने अपने कुल खर्च का 24% हिस्सा सिर्फ ब्याज चुकाने में लगाया
Source : PTI
इस साल लोकसभा चुनाव के कारण बजट दो बार पेश किया जा रहा है. वित्त वर्ष 2024-25 के लिए चुनाव से पहले अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश किया गया था और अब चुनाव बाद अंतिम बजट 23 जुलाई को पेश किया जाएगा.
हर साल सरकार एक हिसाब-किताब का ब्योरा पेश करती है, जिसे बजट कहते हैं. इसमें सरकार बताती है कि अगले साल वो किन-किन मंत्रालयों पर कितना पैसा खर्च करेगी और टैक्स वगैरह से कितना पैसा जुटाएगी. साथ







