एक्सप्लोरर

Income Tax Return: 31 जुलाई से आगे बढ़े रिटर्न दाखिल करने की तारीख, एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन ने की मांग

ITR Filing: वकीलों के टैक्स एसोसिएशन ATBA ने वित्त मंत्रालय को पत्र लिखकर आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मांग की है.

ITR Filing: वित्त वर्ष 2022-23 और असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए आईटीआर फाइल करने की तारीख अब करीब आ गई है. ऐसे में पेनल्टी से बचने के लिए 31 जुलाई से पहले इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना जरूरी है. जैसे-जैसे आईटीआर फाइल करने की तारीख करीब आ रही है वैसे-वैसे देश में इसकी डेडलाइन को बढ़ाने की मांग उठने लगी है. एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन (ATBA) ने वित्त मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि देशभर के कई राज्यों में बाढ़ के हालात को देखते हुए सरकार वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आईटीआर फाइल करने की डेडलाइन को आगे बढ़ाए. एसोसिएशन ने सरकार से अनुरोध किया है कि देश में बाढ़ के हालात को देखते हुए टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए वह इस मांग पर ध्यान दें.

बाढ़ के हालात को देखते हुए फैसला ले सरकार

वकीलों के टैक्स एसोसिएशन ATBA ने वित्त मंत्री को पत्र लिखा है. इस पत्र में संस्था ने राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग राज्यों में बाढ़ के हालात को देखते हुए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख को बढ़ाने की मांग की है. अपने पत्र में एसोसिएशन में लिखा है कि जैसा की आप जानते हैं कि भारी बारिश के कारण देश के कई हिस्सों में जान माल का नुकसान हुआ है. कई जगहों इनकम टैक्स का दफ्तर समेत कई ऑफिसेज बंद हैं. ऐसे में टैक्सपेयर्स को आखिरी तारीख तक आईटीआर दाखिल करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. GST और आईटीआर फाइल करने की समयसीमा भी मेल खा रही है. इस कारण बाढ़ के हालात को देखते हुए सरकार को आईटीआर फाइल करने की समय सीमा को एक महीने के लिए बढ़ा देना चाहिए. गौरतलब है कि दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बाढ़ से हालात बेहद खराब है.

इस संस्था ने भी डेडलाइन बढ़ाने की मांग

एडवोकेट्स टैक्स बार एसोसिएशन के अलावा देश में टैक्स प्रोफेशनल्स की सबसे पुरानी और बड़ी संस्था सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन ने भी हाल ही में वित्त मंत्री को पत्र लिखकर आईटीआर फाइल की डेडलाइन को बढ़ाने की मांग की है. एसोसिएशन ने भी बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सरकार से यह मांग की है. एसोसिएशन ने वित्त मंत्री ने इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को एक महीने 31 अगस्त 2023 तक के लिए एक्सटेंड के लिए भी कहा है. इस मांग की कॉपी एक सीबीडीटी चेयरमैन को भी सौंपी गई है.

3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने फाइल किया आईटीआर

इनकम टैक्स विभाग ने 19 जुलाई को जानकारी दी है कि अब तक 3 करोड़ से ज्यादा टैक्सपेयर्स ने आईटीआर दाखिल कर दिया है. इसके साथ ही विभाग ने बताया कि यह एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पिछले साल के मुकाबले इस साल यह आंकड़ा 7 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया है. इसमें में 2.81 आईटीआर ई-वेरीफाई किया जा चुका है और 1.50 करोड़ आईटीआर की प्रोसेसिंग की जा चुकी है. इनकम टैक्स विभाग ने लोगों से जल्द रिटर्न भरने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें-

Toll Plaza: खुशखबरी! टोल प्लाजा पर अब नहीं लगेगा जाम, सरकार उठाने जारी रही जरूरी कदम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इनकट टैक्स भरने वाले ध्यान दें, TRACES 2.0 पोर्टल लॉन्च, अब चुटकियों में होगा आपका काम
इनकट टैक्स भरने वाले ध्यान दें, TRACES 2.0 पोर्टल लॉन्च, अब चुटकियों में होगा आपका काम
TCS कर्मचारियों की चांदी, इस साल मिल सकता है 'Double-Digit' सैलरी इंक्रीमेंट
TCS कर्मचारियों की चांदी, इस साल मिल सकता है 'Double-Digit' सैलरी इंक्रीमेंट
UPI के 10 साल: सब्जी वाले से शोरूम तक, ऐसे बदला भारत का पेमेंट अंदाज, विदेश में भी बजा डंका
UPI के 10 साल: सब्जी वाले से शोरूम तक, ऐसे बदला भारत का पेमेंट अंदाज, विदेश में भी बजा डंका
Tax on Diesel: सरकार ने डीजल पर दोगुना किया टैक्स, हवाई ईंधन भी शामिल, जानें इससे आप पर क्या फर्क पड़ेगा?
सरकार ने डीजल पर दोगुना किया टैक्स, हवाई ईंधन भी शामिल, जानें इससे आप पर क्या फर्क पड़ेगा?

वीडियोज

165 मासूमों की आखिरी निशानी !
Sansani: ईरान के जख्मों की दर्दनाक उड़ान ! | ABP News | War
Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
कांग्रेस की उलझन को जयपुर में अखिलेश यादव ने ऐसे किया दूर! दिखाई दरियादिली या सियासी मजबूरी?
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
होर्मुज से अब हटेगा ईरान का साया? डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में शांति वार्ता के बीच की बड़ी घोषणा
Ayush Mhatre Retired Out: बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
बिना विकेट गिरे CSK ने आयुष म्हात्रे को वापस क्यों बुलाया? मचा भयंकर बवाल
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
US Iran Peace Talks In Islamabad: ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
ईरान की जेल में बंद अमेरिकी नागरिक कौन, जिन्हें छुड़ाने के लिए जेडी वेंस कर सकते हैं पैरवी
US Iran Peace Talks: अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
अमेरिका ने ईरान पर लगाए थे कौन-कौन से प्रतिबंध, शांति वार्ता में जिनको हटाने की हो रही मांग
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान, वीडियो वायरल
कुत्ते ने काटा तो सूरत के सरकारी अस्पताल पहुंचा जर्मन यूट्यूबर, मुफ्त इलाज देखकर रह गया हैरान
Embed widget