एक्सप्लोरर

EV Attrition: ताबड़तोड़ छंटनी के बीच इस इंडस्ट्री में खुद ही नौकरी छोड़ रहे हैं लोग

EV Attrition Rate: इलेक्ट्रिक व्हीकल का बाजार तेजी से पूरी दुनिया में पैर पसार रहा है और यह अभी सबसे तेजी से बढ़ने वाले सेक्टर्स में से एक है. इसी कारण हायरिंग में भी तेजी है.

पिछले करीब एक साल में पूरी दुनिया में सिर्फ मंदी (Global Recession) और छंटनी (Global Layoffs) की ही चर्चा हो रही है. बड़ी-बड़ी दिग्गज कंपनियों से लेकर नए जमाने के स्टार्टअप्स तक में ताबड़तोड़ छंटनी हो रही है. इन सब के बीच एक सेक्टर ऐसा भी है, जहां लोग खुद से ही नौकरियां छोड़ रहे हैं. इसका कारण भी दिलचस्प है. आर्थिक चुनौतियों के इस दौर में भी ईवी सेक्टर (EV Sector) की कंपनियां प्रतिभावान कर्मचारियों को अपने साथ जोड़ने की होड़ कर रही हैं.

इस तरह से जुटाए गए आंकड़े

अंग्रेजी अखबार ईटी और स्टाफिंग कंपनी सिएल एचआर सर्विसेज ने इस बारे में आंकड़े जुटाए हैं. ये आंकड़े प्रोफेशनल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन (LinkedIn) से जुटाए गए हैं, जो ईवी सेक्टर की 268 कंपनियों के 2,71,778 कर्मचारियों पर आधारित हैं. आंकड़े के अनुसार, भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल और इससे जुड़ी कंपनियां भारी एट्रिशन रेट (EV Attrition Rate) का सामना कर रही हैं. एट्रिशन रेट का मतलब किसी भी कंपनी में कर्मचारियों के नौकरी छोड़कर जाने की रफ्तार से होता है.

ईवी इंडस्ट्री में चल रहा टैलेंट वार

रिपोर्ट के कहा गया है कि ईवी कंपनियों के बीच टैलेंट वार (EV Industry Talent War) चल रहा है और वे एक-दूसरे के यहां से कर्मचारियों की खींच-तान कर रही हैं. ईवी इंडस्ट्री में अभी मिडल से सीनियर लेवल के कर्मचारी औसतन 1.8 साल ही एक नौकरी में टिक पा रहे हैं, जबकि एफएमसीजी (FMCG) इंडस्ट्री में यह दर 4.1 साल है. इसी तरह एमएसएमई मैन्यूफैक्चरिंग (MSME Manufacturing) में मिडल टू सीनियर लेवल कर्मचारी औसतन 3.6 साल, ईपीसी (EPC) में 5 साल और स्टार्टअप्स (Startups) में 1.9 साल काम कर रहे हैं.

ये कंपनियां कर रहीं हायरिंग

आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ स्थानीय ईवी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों में ही नहीं बल्कि उन वैश्विक कंपनियों में भी टैलेंट की भारी डिमांड है, जो लंबे समय के रिटर्न को ध्यान में रखते हुए भारत में बड़ा निवेश कर रही हैं. टैलेंट की तलाश कर रही कंपनियों में हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric), महिंद्रा इलेक्ट्रिक (Mahindra Electric), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), चार्ज प्वाइंट (ChargePoint), लॉग9 मटीरियल्स (Log9 Materials), फिस्कर (Fisker), एएमपी ईवी (AMP EV) और जेडएफ (ZF) जैसे नाम शामिल हैं.

हायरिंग में आएगी इतनी वृद्धि

आंकड़ों से ये भी पता चलता है कि कल-पुर्जे बनाने वाली कंपनियों, बैट्री बननाने वाली कंपनियों, चार्जिंग व स्वैपिंग की सुविधा देने वाली कंपनियों और वाहनों का रख-रखाव करने वाली कंपनियों समेत इलेक्ट्रिक व्हीकल के पूरे परिस्थितिकी तंत्र में शामिल सभी कंपनियां क्षमता का विस्तार करने व नए उत्पादों को लॉन्च करने के लिए कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने पर ध्यान दे रही हैं. इसके चलते ईवी इंडस्ट्री में हायरिंग (EV Industry Hiring) में अगले एक साल के दौरान 50 फीसदी की वृद्धि आने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
भारत पर 100% टैरिफ का खतरा, पीटर नवारो ने बताया कैसे सुलझेगा मसला
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget