एक्सप्लोरर

Bitcoin Fall: नहीं थम रहा क्रिप्टोकरेंसी में गिरावट का तूफान, बिटकॉइन के निवेशकों को 220 बिलियन डॉलर का नुकसान

Cryptocurrency Price Fall: अमेरिका में मंदी आने की आशंका से सभी क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों पर बुरा असर हुआ है. सबसे ज्यदा असर बिटकॉइन की कीमतों पर दिख रहा है...

अमेरिका में मंदी की आशंका का असर शेयर बाजार से लेकर क्रिप्टो के संसार तक दिख रहा है. खराब आर्थिक आंकड़े आने के बाद दुनिया भर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई थी. अब शेयर बाजार तो संभलने लग गए हैं, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में अभी भी गिरावट का दौर जारी है.

इतनी कम हुईं बिटकॉइन की कीमतें

कॉइन मार्केट कैप के अनुसार, सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के भाव में आज 0.11 फीसदी की गिरावट दिख रही है और यह अभी 56,812 डॉलर पर आया हुआ है. सोमवार को बिटकॉइन की कीमतें 11 फीसदी टूट गई थीं. अभी सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन बीते 7 दिनों के हिसाब से लगभग 15 फीसदी के नुकसान में ट्रेड कर रही है, जबकि उसके भाव मार्च 2024 में हासिल किए गए हाई लेवल की तुलना में 20 पर्सेंट नीचे आए हुए हैं.

एलन मस्क की दौलत के बराबर नुकसान

अभी बिटकॉइन का मार्केट कैप 1.12 ट्रिलियन डॉलर के पास है. मंदी की आशंका के चलते बिटकॉइन के मार्केट कैप में करीब 220 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है. यानी कह सकते हैं कि बिटकॉइन के निवेशकों ने पिछले कुछ दिनों में 220 बिलियन डॉलर का भारी-भरकम नुकसान उठाया है. इस आंकड़े का अंदाजा ऐसे लगा सकते हैं कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की नेटवर्थ अभी 223 बिलियन डॉलर है.

सबसे ज्यादा नुकसान में इथेरियम

गिरावट के अनुपात के हिसाब से देखें तो सबसे ज्यादा नुकसान में इथेरियम है. इसके भाव में सोमवार को 20 फीसदी की गिरावट आई थी. आज यह क्रिप्टोकरेंसी 0.29 फीसदी गिरकर 2,500 डॉलर से नीचे आ चुकी है. बीते 7 दिन के हिसाब से इसके भाव करीब 25 फीसदी टूट हुए हैं. इथेरियम अभी 300 बिलियन डॉलर से कुछ ज्यादा एमकैप के साथ दूसरी सबसे प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी है.

अन्य प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट

अन्य क्रिप्टोकरेंसी को देखें तो आज बीएनबी 0.61 फीसदी डाउन है, जबकि सोलाना में 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है. बीते 7 दिनों के हिसाब से इन दोनों क्रिप्टोकरेंसी की गिरावट लगभग 17-17 फीसदी की है. इसी रह एक्सआरपी और डोगेकॉइन 20-20 फीसदी से ज्यादा के नुकसान में हैं. टोनकॉइन और कार्डानो के भाव क्रमश: 15 फीसदी और 17 फीसदी गिरे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: खतरे में दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, अमेरिका पर छाया मंदी का साया, गोल्डमैन सैश ने रिस्क बढ़ाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget