News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

सेंसेक्स 109 अंक टूटकर 32900 के पास बंद, निफ्टी 10600 के नीचे फिसला

बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 108.68 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 34,903 पर जाकर बंद हुआ है

Share:

नई दिल्लीः सप्ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में गिरावट जारी रही. मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स की गिरावट की बदौलत घरेलू शेयर बाजार में 0.3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला है. वहीं कल आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी से पहले भी बाजार में दबाव देखा गया.

कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 108.68 अंक यानी 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 34,903 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 35.35 अंक यानी 0.33 फीसदी की गिरावट के साथ 10,593.15 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टोरियल इंडेक्स आज फाइनेंशियल सर्विसेज और एनर्जी शेयरों का छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ बंद मिला है. गिरने वाले सेक्टर्स में मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा 2.08 फीसदी की गिरावट रही और आईटी शेयर 1.37 फीसदी नीचे बंद हुए. इसके अलावा फार्मा शेयरों में 1.07 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है.

निफ्टी के शेयरों का हाल आज निफ्टी के 50 में से 19 शेयरो में तेजी के साथ और 31 शेयरों में गिरावट के लाल निशान के साथ गिरावट दर्ज की गई है. चढ़ने वाले शेयरों में सिप्ला 4.11 फीसदी की तेजी के साथ और बजाज फाइनेंस 2.5 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. एचपीसीएल 1.76 फीसदी और टाटा स्टील 1.32 फीसदी की बढ़त पर बंद हुआ है. बजाज फिनसर्व में 1.21 फीसदी का उछाल देखा गया.

निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में जी एंटरटेनमेंट सबसे ज्यादा 3.08 फीसदी नीचे बंद हुआ है और टाइटन 2.42 फीसदी नीचे बंद हुआ है. भारती एयरटेल 2.11 फीसदी और कोल इंडिया 2 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुआ है. एलएंडटी में 1.83 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.

Published at : 05 Jun 2018 03:58 PM (IST) Tags: sensex nifty
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?

इमरजेंसी के लिए 5 लाख कहां रखें, FD, सेविंग्स या लिक्विड फंड?

केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

केरल की बेकरी ने कमाए 822 करोड़, बिना किसी से पैसा उठाए, कैसे बनी बड़ा ब्रांड?

CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान

CJP Protest: दिल्ली में 15 लाख व्यापारियों के रोजगार पर संकट, 2000 करोड़ का नुकसान

Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?

Zerodha: बच्चों के नाम पर निवेश का नया ट्रेंड, कैसे काम करता है डीमैट अकाउंट?

सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव

सोना ₹1900 महंगा, चांदी में भी ₹4500 की तेजी, जानें अब कितना हुआ भाव

टॉप स्टोरीज

2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला

2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला

साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास

दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला

दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला

'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'

'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'