News
News
टीवीabp shortsABP शॉर्ट्सवीडियो पॉडकास्ट
X

निफ्टी 8600 के नीचे, सेंसेक्स 119 अंक टूटकर 27800 के नीचे फिसला

Share:

मुंबईः हफ्ते के दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. कल जहां निफ्टी 8600 के अहम स्तर को पार कर गया था वहीं आज 8600 के नीचे फिसल गया है. सेंसेक्स में भी 119 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. आज लार्जकैप और स्मॉलकैप शेयरों में थोड़ी गिरावट के साथ कारोबार खत्म हुआ और मिडकैप शेयरों में 0.17 फीसदी की हल्की तेजी के साथ बंद मिला है.

कैसी रही बाजार की चाल बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 118.82 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के बाद 27,976 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स 45.00 अंक यानी 0.52 फीसदी की गिरावट के बाद 8,590 पर जाकर बंद हुआ है.

सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार में आईटी शेयरों को छोड़कर बाकी सभी सेक्टोरियल इंडेक्स में गिरावट के लाल निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. आईटी शेयर भी मामूली 0.06 फीसदी चढ़कर बंद हुए हैं. आज बाजार में सबसे ज्यादा 1.50 फीसदी की कमजोरी फार्मा शेयरों में देखी गई और ऑटो शेयर 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं. रियल्टी शेयरों में 1.29 फीसदी की सुस्ती रही और पीएसयू बैंक में 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए हैं.

निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर आज बाजार की गिरावट में निफ्टी के 50 में से सिर्फ 13 शेयरों में तेजी के साथ बंद मिला और बाकी 37 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं. चढ़ने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक 2.58 फीसदी चढ़कर बंद हुआ और पावर ग्रिड 2.22 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. यस बैंक में 1.42 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई और टाटा स्टील 1.03 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा है. एचसीएल टेक में 0.84 फीसदी और विप्रो में 0.69 फीसदी की तेजी के साथ बंद देखा गया है.

निफ्टी के सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयरों में डॉ रेड्डीज नतीजों के बाद 5 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है और आईसीआईसीआई बैंक 2.68 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए. हिंडाल्को में 2.63 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प में 2.39 फीसदी की कमजोरी रही. अरबिंदो फार्मा में 2.21 फीसदी की गिरावट रही. बॉश का शेयर 2 फीसदी निचले स्तरों पर जाकर बंद हुआ है.

Published at : 26 Jul 2016 10:38 AM (IST) Tags: market shares bse nifty sensex Stock Market NSE
हिंदी समाचार, ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें abp News पर। सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट एबीपी न्यूज़ पर पढ़ें बॉलीवुड, खेल जगत, कोरोना Vaccine से जुड़ी ख़बरें। For more related stories, follow: Business News in Hindi

यह भी पढ़ें

29.59 रुपये का डिविडेंड देने जा रही यह कपनी, भनक लगते ही शेयर खरीदने की मची लूट; अब आगे क्या?

29.59 रुपये का डिविडेंड देने जा रही यह कपनी, भनक लगते ही शेयर खरीदने की मची लूट; अब आगे क्या?

अगले हफ्ते IPO की भरमार; SME से मेनबोर्ड तक 4 कंपनियां खोलेंगी अपना इश्यू, निवेशकों के पास कई मौके

अगले हफ्ते IPO की भरमार; SME से मेनबोर्ड तक 4 कंपनियां खोलेंगी अपना इश्यू, निवेशकों के पास कई मौके

Stocks to Buy: उतार-चढ़ाव भरे बाजार में इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, दिख रहा दमदार अपसाइड; जानें डिटेल

Stocks to Buy: उतार-चढ़ाव भरे बाजार में इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, दिख रहा दमदार अपसाइड; जानें डिटेल

FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज

लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल

लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल

टॉप स्टोरीज

अब अपने समय से ही होंगे छात्रसंघ के चुनाव, पटना यूनिवर्सिटी ने चंद घंटों में वापस लिया फैसला

अब अपने समय से ही होंगे छात्रसंघ के चुनाव, पटना यूनिवर्सिटी ने चंद घंटों में वापस लिया फैसला

भारत-दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले में भी बारिश बनेगी विलेन? मौसम को लेकर आया अपडेट

भारत-दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले में भी बारिश बनेगी विलेन? मौसम को लेकर आया अपडेट

Toxic के लिए यश ने वसूले 50 करोड़ रुपये, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक कास्ट की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

Toxic के लिए यश ने वसूले 50 करोड़ रुपये, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक कास्ट की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का एक और बड़ा कदम, फिर पलटा यूनुस का फैसला, जानें अब क्या किया?

बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का एक और बड़ा कदम, फिर पलटा यूनुस का फैसला, जानें अब क्या किया?