By: ABP News Bureau | Updated at : 22 Jul 2016 10:43 AM (IST)
मुंबईः कल जहां शेयर बाजार में जबर्दस्त गिरावट के साथ बंद मिला था वहीं आज घरेलू शेयर बाजार में अच्छी बढ़त के साथ बंद देखा गया है. उछाल के बाद सेंसेक्स जहां 27,800 के पार जाकर बंद हुआ है. वहीं निफ्टी में 8550 के अहम स्तर के बेहद नजदीक जाकर कारोबार बंद हुआ है. आज सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार खत्म हुआ है.
कैसी रही बाजार की चाल आज के तेजी के दिन शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स बीएसई 92.72 अंक यानी 0.33 फीसदी की उछाल के साथ 27,803 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 31.10 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के साथ 8,541 पर जाकर बंद हुआ है. बीएसई के मिडकैप शेयरों में सबसे ज्यादा करीब 1 फीसदी की तेजी देखी गई और स्मॉलकैप शेयरों में 0.8 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला है. वहीं लार्जकैप शेयरों में 0.5 फीसदी की तेजी के साथ बंद मिला है.
सेक्टरवार प्रदर्शन आज बाजार में आईटी, फार्मा और मीडिया के अलावा बाकी शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार खत्म हुआ है और सबसे ज्यादा बढ़त मेटल शेयरों में देखी गई है और ये 1.7 फीसदी की उछाल के साथ बंद हुआ है. मीडिया शेयरो में 1.58 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार खत्म हुआ है. एनर्जी शेयरों में 1.13 फीसदी की जोरदार बढ़त देखी गई है. ऑटो शेयरों में 0.9 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और रियल्टी शेयरों में 0.76 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार खत्म हुआ है.
निफ्टी के सबसे ज्यादा चढ़ने वाले/गिरने वाले शेयर निफ्टी के 50 में से आज 18 शेयरों में गिरावट के साथ बंद मिला है और 31 शेयरों में बढ़त के हरे निशान के साथ कारोबार पूरा हुआ. हफ्ते के आखिरी दिन शेयर बाजार अच्छी उछाल के साथ बंद हो पाया क्योंकि टाटा समूह के शेयरों ने बढ़त में पूरा योगदान दिया. टाटा मोटर्स डीवीआर 3.67 फीसदी और टाटा मोटर्स 3.18 फीसदी की मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं. पावरग्रिड में 3.11 फीसदी ऊपर कारोबार खत्म हुआ है. जी एंटरटेनमेंट में 2.54 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है. भारती इंफ्राटेल 2.35 फीसदी और एचडीएफसी का शेयर 2.12 फीसदी की उछाल के साथ बंद होने में कामयाब रहे हैं.
29.59 रुपये का डिविडेंड देने जा रही यह कपनी, भनक लगते ही शेयर खरीदने की मची लूट; अब आगे क्या?
अगले हफ्ते IPO की भरमार; SME से मेनबोर्ड तक 4 कंपनियां खोलेंगी अपना इश्यू, निवेशकों के पास कई मौके
Stocks to Buy: उतार-चढ़ाव भरे बाजार में इन शेयरों पर ब्रोकरेज बुलिश, दिख रहा दमदार अपसाइड; जानें डिटेल
FD करवाने का है प्लान? चूक न जाएं सही मौका, जानिए सीनियर सिटिजन्स को किस बैंक में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज
लॉन्ग टर्म SIP कैलकुलेशन; 1000 से 3000 रुपये तक निवेश पर संभावित रिटर्न का पूरा हिसाब, जानें डिटेल
अब अपने समय से ही होंगे छात्रसंघ के चुनाव, पटना यूनिवर्सिटी ने चंद घंटों में वापस लिया फैसला
भारत-दक्षिण अफ्रीका के सुपर-8 मुकाबले में भी बारिश बनेगी विलेन? मौसम को लेकर आया अपडेट
Toxic के लिए यश ने वसूले 50 करोड़ रुपये, कियारा आडवाणी से नयनतारा तक कास्ट की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश
बांग्लादेश का PM बनते ही तारिक रहमान का एक और बड़ा कदम, फिर पलटा यूनुस का फैसला, जानें अब क्या किया?