एक्सप्लोरर

आम बजट के साथ रेल बजटः रेल यात्रियों की ये मांगें हो सकती हैं पूरी

नई दिल्लीः इस बार आम बजट के साथ ही रेल बजट पेश होगा. देश के आज़ाद होने के बाद ऐसा पहली बार होगा जब रेल बजट अलग से पेश नहीं होगा. वित्त मंत्री आम बजट में ही रेल से जुड़ी योजनाओं का ऐलान करने वाले हैं.

रेलवे की माली हालत को देखा जाए तो साल 2015-16 में रेलवे को 15,744 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. रेलवे को 1 रुपये कमाने के लिए 92 पैसे का खर्च करना पड़ता है. टिकट बिक्री पर रेलवे को 43 फीसदी का नुकसान होता है. 7वें वेतन आयोग के लागू होने के बाद रेलवे पर 28,000 करोड़ रुपये का और बोझ आ गया है जिसके चलते इसको मुनाफे की स्थिति में लाना और भी मुश्किल हो रहा है. ऐसे में वित्त मंत्री अरुण जेटली से रेल यात्रियों को क्या-क्या मांगें है ये जान लीजिए.

इस रेल बजट से यात्रियों की मांग

  •  रेल यात्रियों का कहना है कि रेल बजट अलग से ही पेश होना चाहिए. इस तरह रेल बजट में यात्रियों के लिए खास ध्यान देकर नई ट्रेनों का ऐलान, यात्री किरायों में छूट जैसी मांगों पर सरकार अलग से ध्यान दे सकती है.
  • यात्रियों की सबसे बड़ी मांग है कि रेलवे सुरक्षित सफर सुनिश्चित कराए. फिलहाल ये मांग रेलवे के लिए एक बड़ी चुनौती है क्योंकि रेल हादसों की संख्या में कमी नहीं आ रही है.
  • रेलवे किराया बढ़ाए, लेकिन सुविधाएं भी उसी हिसाब से बढ़ाई जानी चाहियें. रेलवे में साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और आराम के लिए अच्छे इंतजाम किए जाएं तो रेलवे किरायों का बढ़ना भी यात्रियों को खलेगा नहीं.
  • यात्रियों की मांग है कि डायनामिक फेयर सिस्टम जेब पर भारी पड़ रहा है. इस बजट में डायनामिक फेयर सिस्टम को खत्म करना चाहिए. ऊंचे किराये के मुताबिक रेलों में सुविधाएं नहीं हैं. इन मुद्दों पर वित्त मंत्री को ध्यान देना चाहिए.
  • रेलवे में साफ-सफाई की व्यवस्था अच्छी नहीं है जिसपर ध्यान दिया जाना चाहिए. साथ ही. खाने-पीने का स्तर भी सुधरना चाहिए. यात्रियों की खास शिकायत है कि सुबह के नाश्ते में ऑप्शन बिलकुल नहीं है. रेलवे के खाने के मेन्यू में बदलाव होना चाहिए क्योंकि ये सालों से कमोबेश एक जैसा ही है.
  • महिला यात्रियों की मांग है कि ट्रेनों में सुरक्षा बढ़नी चाहिए. महिलाओं के लिए अलग से डिब्बे होने चाहिए और महिला सुरक्षाकर्मियों की तादाद बढ़नी चाहिए.
  • सीनियर सिटीजन्स चाहते हैं कि बुजुर्गों को ट्रेनों में बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए. ट्रेन में स्वास्थ्य सुविधाएं भी होनी चाहिए. सुविधाओं को बेहतर किया जाना चाहिए. बुजुर्गों को ट्रेनों में नीचे की सीट मिलना निश्चित किया जा सके. महिला बुजुर्ग यात्रियों के लिए भी ट्रेन में नीचे की सीट देना अनिवार्य किया जाए.

भारतीय रेलवे का इतिहास 164 साल पुराना है और रेलवे में कुल 13 लाख कर्मचारी है. देश में रोजाना करीब 12,000 रेलगाड़ियां चलती हैं जिन पर रोजाना 2.5 करोड़ के करीब यात्री सफर करते हैं. देश में एक तिहाई माल ढुलाई रेलवे से होती है. रेलवे की आय का मुख्य जरिया मालभाड़ा है, यात्रि किरायों से रेलवे को उतनी आय नहीं होती जितनी मालभाड़े से होती है. लिहाजा सरकार की कोशिश रहेगी कि यात्री किरायों से भी अच्छे मुनाफे के आंकड़ें लाए जाएं और रेलवे का बोझ कुछ कम किया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग

वीडियोज

Sansani | Crime News | Muharram | Poisonous Capsules:मुहर्रम जुलूस में 'जहरीली गोलियां' बांटने की खौफनाक साजिश का पर्दाफाश!
Ram Mandir Theft | Ayodhya | Champat Rai | Janhit: चंपत राय 'अग्निपरीक्षा' से डर रहे हैं?
Ram Mandir Donation Theft | Sandeep Chaudhary: 'खतरनाक खेल', दान चोरों को बचाया जा रहा है?
Ram Mandir Theft | Shastrartha: इस्तीफा, घोटाले के आरोप और आस्था का सवाल, देखिए पूरी पड़ताल!
Ram Mandir Theft | Champat Rai | Abp News: चढ़ावे घोटाले में क्यों 'चंपत' हैं असली आका?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
‘शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम...’ महाराष्ट्र TET पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: CJP के अभिजीत दीपके बोले, 'दूसरे दलों के विधायकों-सांसदों को...'
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
बारिश में धुल गया भारत और ऑस्ट्रेलिया का वर्ल्ड कप मैच, तो कैसे होगा सेमीफाइनल का फैसला? समझें पूरा गणित
Lockupp 2: 'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
'कपल वाला फील नहीं...' गौरव खन्ना से तलाक लेंगी पत्नी आकांक्षा चमोला, 1 साल से रह रहीं अलग
Welcome To The Jungle Records: 'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
'वेलकम टू द जंगल' बनी तूफान, धुआंधार कमाई के साथ पहले दिन तोड़े ये 9 बड़े रिकॉर्ड्स
TMC Crisis: क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या BJP जॉइन करेंगी महुआ मोइत्रा? TMC सांसद ने दिया चौंकाने वाला जवाब
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
खूंखार टाइगर के सामने लंगूर की शरारत, वायरल वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
बड़ी खबर: 9वीं से 12 तक के छात्रों को बोर्ड परीक्षा के रजिस्ट्रेशन के लिए अपार आईडी अनिवार्य
Embed widget