एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुड2016: सलमान के 'रेप पीड़ित' बयान पर मचा था बवाल, ADHM सहित कुछ फिल्में भी रहीं विवादों में
2016: सलमान के 'रेप पीड़ित' बयान पर मचा था बवाल, ADHM सहित कुछ फिल्में भी रहीं विवादों में
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 22 Dec 2016 02:34 PM (IST)
1/10

तेजी से गुजरते जा रहे साल 2016 में बॉलीवुड ने जहां ‘उड़ता पंजाब’ को सेंसरशिप विवाद में घिरते देखा, वहीं अभिनेता और निर्माता शाहरूख खान और निर्माता निर्देशक करण जौहर अपनी फिल्मों में पाकिस्तानी कलाकारों को लेने की वजह से उलझ गए. हम आपको 2016 की कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो इस साल विवादों में रही.
2/10

केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने इस फिल्म से 89 दृश्य हटाने की मांग की थी. फिल्म के निर्माताओं ने आखिरकार ‘बंबई हाईकोर्ट’ का दरवाजा खटखटाया. अदालत ने महज एक दृश्य हटाने और डिस्क्लेमर के निर्देश के साथ इसकी रिलीज को मंजूरी दे दी.
3/10

रिलीज के ठीक एक दिन पहले ही फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई और फिल्म के सह-निर्माता अनुराग कश्यप तथा बॉलीवुड कलाकारों ने लोगों से आनलाइन सर्क्युलेट हो रही ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म की प्रति डाउनलोड नहीं करने बल्कि सिनेमाघरों में जाकर यह फिल्म देखने की अपील की. अभिनेता सलमान खान ने कहा कि फिल्में ऑनलाइन लीक करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए.
4/10

इस साल अनुराग कश्यप की फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ सेंसरशिप के विवाद में फंस गई. फिल्म की रिलीज रोकने की मांग करते हुए कहा गया कि फिल्म से पंजाब और यहां के लोगों की छवि खराब हुई है. इसलिए यह फिल्म रिलीज के लायक नहीं है. शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ अभिनीत यह फिल्म पंजाब में युवाओं में ड्रग्स की लत पर आधारित है.
5/10

‘सुल्तान’ में सलमान ने एक पहलवान की भूमिका निभाई है. फिल्म की शूटिंग के अनुभव संबंधी सवाल पर उन्होंने कथित तौर पर कहा ‘‘जब मैं शूटिंग के बाद रिंग से बाहर आता था, तब मैं एक बलात्कार पीड़िता की तरह महसूस करता था.’’ हालांकि, इसके तुरंत बाद सलमान ने कहा था, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मुझे ऐसा कहना चाहिए था.’’
6/10

जम्मू कश्मीर के उरी में इस साल हुए आतंकी हमलों के बाद लोगों का पाकिस्तान के प्रति गुस्सा जम कर फूटा और पाकिस्तानी कलाकार भी इसकी आंच से बच नहीं पाए. तब सलमान यह कह कर फिर विवादों में घिर गए कि वह (पाकिस्तानी) कलाकार हैं, आतंकवादी नहीं और उन्हें यहां आने की अनुमति तथा वीजा सरकार देती है.
7/10

सलमान को इस साल ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में हुए ओलंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का सद्भावना दूत बनाया गया जिसकी पहलवान योगेश्वर दत्त तथा धावक मिल्खा सिंह ने कड़ी आलोचना की.
8/10

‘सुल्तान’ फिल्म की थकाने वाले शूटिंग के अनुभव के बारे में पूछे गए एक सवाल पर सलमान का जवाब उन्हें आलोचनाओं के घेरे में ले आया और महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने उन्हें पेश होने के लिए समन जारी कर दिया.
9/10

पाकिस्तानी कलाकारों के विरोध का असर अभिनेता और निर्माता शाहरूख खान की ‘रईस’ पर भी पड़ रहा है जो जनवरी 2017 में रिलीज होनी है. फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार माहिरा खान हैं. पिछले दिनों शाहरूख ने मनसे प्रमुख राज ठाकरे से मुलाकात की जिन्होंने बाद में कहा कि शाहरूख ने उन्हें आश्वासन दिया है कि माहिरा फिल्म का प्रमोशन नहीं करेंगी.
10/10

निर्माता निर्देशक करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ भी उरी हमले की पृष्ठभूमि में पाकिस्तानी कलाकारों के प्रति विरोध के चलते अटक गई. इसमें पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने भी काम किया है और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने फिल्म की रिलीज का विरोध किया.
Published at : 22 Dec 2016 02:34 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉलीवुड
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉलीवुड
हॉलीवुड फिल्म ने इंडिया में बनाया रिकॉर्ड, बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड वाली हॉरर फिल्म
बॉलीवुड
'तू कहां से हीरो, गांव के लोग हंसते थे मुझ पर', गोविंदा ने सुनाया दर्द, स्ट्रगल को किया याद























