एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडकैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली ने शादी की 16वीं सालगिरह पर पति के लिए लिखा खास संदेश
कैंसर का इलाज करा रहीं सोनाली ने शादी की 16वीं सालगिरह पर पति के लिए लिखा खास संदेश
Written By : एजेंसी | Updated at : 13 Nov 2018 04:11 PM (IST)
1/10

इस वक्त सोनाली का एक 12 साल का बेटा भी है, जिसका नाम रणवीर है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
2/10

आपको बता दें कि सोनाली बेंद्रे और गोल्डी बहल की शादी साल 2002 में हुई थी. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
3/10

सोनाली ने लिखा, “मैं एक ऐसे इंसान के बारे में क्या कहूं, जो आपका ही एक हिस्सा है. जो सिर्फ आपका है और उसके अलावा कोई और चीज मायने नहीं रखती. शादी की सालगिरह की बधाई हो गोल्डी." (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
4/10

उन्होंने लिखा, "मैं इस सफर से गुजर पाई हूं, यह जानते हुए कि तुम अपनी सारी जिम्मेदारी निभाओगे. मेरी ताकत, प्यार और खुशी का जरिया बने रहने के लिए शुक्रिया. मुझे और मेरी भावनाओं को समझने के लिए शुक्रिया.” (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
5/10

सोनाली ने लिखा कि कैंसर एक इंसान के अकेले की लड़ाई नहीं है. इस बीमारी का पूरा परिवार सामना करता है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
6/10

अभिनेत्री ने लिखा, "पति. साथी. सच्चा दोस्त. मेरी ताकत. मेरे लिए, यह सब गोल्डी बहल हैं. शादी एक दूसरे के साथ अच्छे और बुरे समय में, बीमारी में और अच्छे स्वास्थ्य में खड़े रहने का नाम है. भगवान ही जानता है कि हमने यह साल कैसे गुजारा है." (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
7/10

सोनाली ने इसके साथ अपने संदेश में लिखा, "जैसे ही मैं यह संदेश लिखना शुरू करूंगी, मैं जानती हूं कि मैं इसमें वो सभी भावनाएं और विचार नहीं दर्शा पाऊंगी, जो मेरे जेहन में चल रहे हैं." (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
8/10

शादी की 16वीं सालगिरह के अवसर पर सोनाली ने इंस्टाग्राम पर सोमवार देर रात कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसमें वह अपने पति गोल्डी के साथ नजर आ रही हैं. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
9/10

43 साल की सोनाली ने इस संदेश में अपने पति को उनकी ताकत, प्यार और खुशी का जरिया बनने के लिए शुक्रिया कहा. उन्होंने अपनी शादी की एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
10/10

अमेरिका के न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपनी शादी की 16वीं सालगिरह पर पति गोल्डी बहल के लिए एक इमोशनल मैसेज लिखा है. (तस्वीर: इंस्टाग्राम)
Published at : 13 Nov 2018 04:11 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने मंडे टेस्ट में किया टॉप, बना दिए ये दो बड़े रिकॉर्ड
बॉलीवुड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
बॉलीवुड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'
बॉलीवुड
'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री





















