एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडमां-बाप बनने की तमन्ना पूरी करने के लिए बॉलीवुड के इन सितारों ने लिया है सरोगेसी का सहारा
मां-बाप बनने की तमन्ना पूरी करने के लिए बॉलीवुड के इन सितारों ने लिया है सरोगेसी का सहारा
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 05 Mar 2017 03:56 PM (IST)
1/7

सरोगेसी का सहारा लेकर मां बाप बनने वालों का तादाद दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. खास कर बॉलीवुड हस्तियों में इस तकनीक के जरिए मां-बाप बनने की तमन्ना पूरी करने वालों की लिस्ट अब और ज्यादा लंबी हो गई है. इसमें अब फिल्ममेकर करण जौहर का नाम भी जुड़ गया है.
2/7

फराह खान और शिरीष कुंदर बॉलीवुड का ऐसा कपल है जिन्होंने सार्वजनिक घोषणा की थी कि उन्हें तीन बच्चे आईवीएफ तकनीक के जरिए हुए हैं.
3/7

शाहरूख खान और गौरी खान की तीसरी संतान अब्राहम का जन्म आईवीएफ तकनीक के जरिए सरोगेसी से हुआ है. हालांकि खान परिवार ने इस पर कभी खुलकर चर्चा नहीं की.
4/7

करण सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं. उनको एक बेटा (यश) और एक बेटी (रूही) हुई है. आपको बता दें कि बॉलीवुड के किंग खान से लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान तक ने इस तकनीक का इस्तमाल किया है. हाल में तुषार कपूर भी सिंगल पैरेंट बने हैं जो कि सरोगेसी के जरिए ही मुमकिन हुआ. आगे हम आपको उन सेलेब्रिटीज के बारे में बताएंगे जिन्होंने बच्चा हासिल करने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया.
5/7

शाहरूख की तरह ही बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने मीडिया को बताया था कि उनका बेटा आजाद राव खान आईवीएफ तकनीक के जरिए सरोगेसी से हुआ था. आमिर ने एक लेटर जारी करते हुए विज्ञान के चमत्कार को धन्यवाद कहा था.
6/7

कुछ दिनों पहले तुषार कपूर सरोगेसी के कारण खूब चर्चा में थे. सरोगेसी के जरिए वे एक लड़के के पिता बने. तुषार ने बेटे का नाम लक्ष्य कपूर रखा है. आपको बता दें तुषार कपूर की शादी नहीं हुई हैं.
7/7

इस बात की चर्चा थी कि सोहेल खान और सीमा खान दूसरा बेबी चाहते थे तो उन्होंने योहान खान के लिए आईवीएफ तकनीक अपनाई थी. हालांकि सोहेल खान या उनके परिवार ने इस पर कभी खुलकर चर्चा नहीं की.
Published at : 05 Mar 2017 03:44 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
बॉलीवुड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बताया सच
बॉलीवुड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
बॉलीवुड
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में





















