एक्सप्लोरर

नोटबंदी: रवीना ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, राहुल के बारे में कहा कुछ ऐसा...

1/28
यूपी के कौशाम्बी ज़िले में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची रवीना टंडन ने नोटबंदी के फैसले का स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया, वहीं उन्होंने इसी बहाने कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा. रवीना के मुताबिक देश साठ सालों तक भगवान भरोसे चल रहा था, लेकिन पहली बार कोई सरकार लोगों की उम्मीदों के मुताबिक़ काम कर रही है.

2/28
नोटबंदी पर समूचे देश में मचे कोहराम के बीच फिल्म एक्ट्रेस रवीना टंडन ने इस मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार की तारीफ़ करते हुए इसे बेहद अच्छा कदम बताया है. रवीना टंडन ने इस मुद्दे पर पीएम मोदी का बचाव करते हुए कहा है कि उनका फैसला भ्रष्टाचार के खात्मे में एक बड़ा कदम साबित होगा. आगे जानें, नोटबंदी पर रवीना ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में जिक्र करते हुए क्या कहा है?

3/28
उन्होंने नोटबंदी से परेशान लोगों द्वारा किये जा रहे हंगामे को गलत करार देते हुए कहा कि अमेरिका में लोग वीजा पाने के लिए चार-पांच दिनों तक सुबह से शाम लाइन में लगे रहते हैं, लेकिन इसके बावजूद वीजा नहीं मिलने पर नाराज़ नहीं होते. रवीना ने विरोध करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को पीएम के वादे पर ऐतबार करना चाहिए.

4/28
रवीना टंडन के मुताबिक़ लोगों को फौरी तौर पर थोड़ी परेशानी ज़रूर हो रही है, लेकिन एक बड़े मकसद को अंजाम तक पहुंचाने के लिए लोगों को इसमें नाराज़गी नही जतानी चाहिए और सरकार की पूरी मदद करनी चाहिए.

5/28
उनके मुताबिक अकेले वह ही नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्रीज के ज़्यादातर लोग इस मुद्दे पर पीएम मोदी के साथ हैं क्योंकि यह देश के सुधार व तरक्की के लिए एक बड़ा कदम है. आगे जानें, सलमान, शाहरुख, अमिताभ, आमिर, रजनीकांत, अजय, दीपिका, शाहिद, करण जौहर, कपिल शर्मा, अरशद वारसी समेत तमाम सितारों ने नोटबंदी पर क्या कहा है?

6/28
अगर हफ्ते दस दिन बाद भी हालात न सुधरें, तभी उन्हें विरोध करना चाहिए. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लाइन में लगकर नोट बदलने पर रवीना ने कहा कि यह अच्छी बात है कि सभी को ग्राउंड रियलिटी याद आ गई है.

7/28
500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद हर जगह से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का स्वागत बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी किया है. नोटबंदी फैसले के ठीक बाद अभिनेता अजय देवगन ने कहा था कि सौ सुनार की, एक लोहार की! आगे जानें, अजय ने अपनी फिल्म शिवाय की कमाई और नोटबंदी को लेकर क्या कहा है?

8/28
अजय ने आगे कहा कि मैंने भारत में अपने कई सारे दोस्तों से बात की है. किसी को कोई दिक्कत नहीं है. बुवाई के सीजन में पूरे देश को बीज कंपनियों से समर्थन मिल रहा है.

9/28
अब एक बार फिर अजय देवगन ने पीएम के इस फैसले की जमकर तारीफ की है. अजय देवगन ने इसे ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इस तरह के फैसले लेने के लिए साहस का होना बहुत जरूरी है. फैसले को सलाम, यह लंबे वक्त के लिए फायदेमंद है.

10/28
अजय ने आगे कहा, 'जब भी चेंज होता है आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मेरे ऑफिस के लोग लाइन में खड़े हैं और सुंदर भविष्य के लिए समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं.' आगे जानें, सलमान, शाहरुख, अमिताभ, आमिर, रजनीकांत, दीपिका, शाहिद, करण जौहर, कपिल शर्मा, अरशद वारसी समेत तमाम सितारों ने नोटबंदी पर क्या कहा है?

11/28
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि आम आदमी को इससे काफी मुश्किलें आ रही हैं, लेकिन मुझे यह भी पता है कि यह एक अच्छा कदम है और अंतत: लंबे समय में यह सुखद प्रतीत होने जा रहा है.’’

12/28
दीपिका ने इसे एक असाधारण कदम बताया. उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहूंगी लेकिन मुझे लगता है कि यह सरकार द्वारा उठाया गया असाधारण कदम है. मैं इसके लिए सरकार को बधाई देना चाहूंगी.’’

13/28
करीना ने भी इस नए घटनाक्रम की सराहना की और कहा, ‘‘ यह एक बहुत अच्छा निर्णय है.’’

14/28
तापसी पन्नू ने कहा, ‘‘ जाहिर तौर पर लोगों को समस्याएं आएंगी, लेकिन लंबे समय में यह अच्छा निर्णय साबित होगा. यह एक प्रयोग जैसा है.’’

15/28
'बिग बॉस' में सलमान खान ने पीएम मोदी के 500-1000 नोट बंद करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि कालेधन पर एक्शन लेने के लिए पीएम मोदी को सैल्यूट. आपको बता दें कि सलमान पीएम मोदी के मुरीद हैं और जब भी उन्हें मौका मिलता है वे मोदी के फैसलों की तारीफ करते हैं. आगे जानें, शाहरुख, अमिताभ, आमिर, रजनीकांत, करण जौहर, अजय देवगन, कपिल शर्मा, अरशद वारसी समेत तमाम सितारों ने नोटबंदी पर क्या कहा है?

16/28
आमिर खान ने मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. 'आमिर ने कहा, लोग आज जिसका सामना कर रहे हैं वह समस्या कुछ समय के लिए ही है, भारत के लिए यह बेहद जरूरी है. अगर इस फैसले से मेरे फिल्म पर भी प्रभाव पड़ता है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है.'

17/28
अरशद वारसी ने अपने अंतिम ट्वीट में कहा, नरेंद्र मोदी सर, 'आपने प्रभावपुर्ण तरीके से कालेधन का नाश किया. प्लीज कानून में भी बदलाव करें और टैक्स भरने वालों की तादाद में बढ़ोतरी करें.' आगे जानें, पीएम के 500-1000 नोट बंद करने के फैसले पर दूसरे बॉलीवुड सितारों ने क्या-क्या कहा है?

18/28
मुन्ना भाई सीरीज में सर्किट नाम किरदार से मशहूर अभिनेता अरशद वारसी ने ट्वीट कर आगे कहा, 'नरेंद्र मोदी सर प्लीज आप अपनी कुर्सी का लुत्फ उठाएं लेकिन प्लीज ईमानदारी से कर भरने वाले लोगों को अपना पायदान बनाना बंद करें.'

19/28
शाहरुख ने ट्वीट कर कहा, 'दूरदर्शी, बहुत ही स्मार्ट. और राजनीतिक रूप से प्रेरित नहीं. भारतीय अर्थव्यवस्था में यह पॉजिटिव बदलाव लाएगा. साहसिक कदम पीएम मोदी.' आगे जानें अमिताभ, अजय देवगन, कपिल, बिपाशा, समेत तमाम बॉलीवुड सितारों ने क्या-क्या कहा है?

20/28
सोनाली राउत ने 100 के नोट के साथ तस्वीर डालते हुए लिखा, 'चिकन ऑर्डर करने के लिए अपने कुक से पैसे लिए लेकिन शानदार भविष्य के लिए यह सिर्फ कुछ दिन की बात है.' अपने इस पोस्ट के जरिए सोनाली ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है.

21/28
वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु को अंडे खरीदने के लिए उधार लेना पड़ा. अभिनेत्री ने खुद ट्वीट कर इस वाकये के बारे में बताया है. बिपाशा ने ट्वीट कर बताया, 'मुझे अंडे खरीदने के लिए @RockyStarWorld से पैसे उधार लेना पड़ा. वाह! क्या दिन है!' आगे जानें तमाम फिल्मी सितारों ने पुराने 500-1000 के नोट बंद होने पर क्या-क्या कहा है?

22/28
कॉमेडियन कलाकार कपिल शर्मा ने लिखा, ‘‘एटीएम मशीनों के बाहर कभी इतनी लंबी कतारें नहीं देखीं. हमें आप पर गर्व है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी.’’

23/28
सुनील शेट्टी ने ट्वीट किया, ‘‘9/11 जब भी आता है हिला डालता है भाई. इस 9/11 पर कुछ लोग हारेंगे..कई लोग जीतेंगे. निश्चित तौर पर एक शक्तिशाली और बहादुरी भरा फैसला.’’

24/28
रिषी कपूर ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी जी, बॉल को स्टेडियम से बाहर पहुंचा दिया. वाह. नोटों को चलन से बाहर कर देना सही जवाब है. मुबारक हो.’’

25/28
फिल्मकार करण जौहर ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह वास्तव में एक मास्टरस्ट्रोक जैसा कदम है, जिसे नरेंद्र मोदी ने स्टेडियम के बाहर तक पहुंचाया है.’’ करण जौहर का शुक्रिया अदा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘शुक्रिया करण जौहर, हमें अपनी भावी पीढ़ियों के लिए एक ऐसा भारत बनाना है, जो भ्रष्टाचार से मुक्त हो. हैशटैग इंडिया फाइट्स करप्शन.’’

26/28
पाकिस्तानी कलाकारों के साथ फिल्में करने पर प्रतिबंध लगाने से जुड़े विवादों के दौरान प्रधानमंत्री को ट्वीट करने वाले अनुराग कश्यप ने भी उनके इस कदम का स्वागत किया है. कश्यप ने लिखा, ‘‘मैंने किसी भी नेता की ओर से अब तक इतना साहसी कदम नहीं देखा. इससे दिल को बहुत दर्द होगा लेकिन वाह-वाह. काले धन को निष्क्रिय बना देने का शानदार तरीका.’’

27/28
बिग बी ने लिखा, ‘‘ 2000 रूपये का नया नोट गुलाबी रंग का है....पिंक का असर .’’

28/28
रजनीकांत ने ट्विट किया, ‘‘ नरेन्द्र मोदी जी को सलाम . नए भारत का जन्म . जय हिंद .’’

Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपियों को लेकर आज मुंबई पहुंचेगी पुलिस, 48 घंटे की मिली ट्रांजिट रिमांड
आशुतोष रांका-सौरव की न्यायिक हिरासत बढ़ने पर प्रकाश राज बोले- 'हमारा हौसला टूटेगा नहीं'

'बोला जा नहीं रहा गाना क्या गाएंगे?' लाइव शो में शराब पीकर पहुंचे दलेर मेहंदी, भड़के कैबिनेट मंत्री

पंकज त्रिपाठी ने कोलकाता में परिवार संग मनाया दशहरा, बोले- यह शहर अब मेरा भी घर है

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'

हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'

मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 

OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो

'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान

Embed widget