एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडऐश्वर्या के भाई आदित्य से लेकर SRK की बहन शहनाज तक, बड़े स्टार्स के लाइमलाइट से दूर रहने वाले Siblings से मिलिए
ऐश्वर्या के भाई आदित्य से लेकर SRK की बहन शहनाज तक, बड़े स्टार्स के लाइमलाइट से दूर रहने वाले Siblings से मिलिए
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 25 Aug 2018 02:40 PM (IST)
1/9

आलिया भट्ट- राहुल भट्ट: छोटी सी उम्र में स्टारडम की सीढ़िया चढ़ चुकी अभिनेत्री आलिया भट्ट और उनकी बहन अभिनेत्री पूजा भट्ट को तो देश भर में सभी जानते हैं लेकिन क्या आप उनके भाई के बारे में कुछ जानते हैं. आलिया भट्ट के भाई का नाम है राहुत भट्ट. राहुल 'बिग बॉस' के सीजन 4 में बतैर कंटेस्टेंट भाग ले चुके हैं लेकिन उन्हें लोकप्रियता नहीं मिली.
2/9

शाहरुख खान- शहनाज लालरुख: शाहरुख खान का पूरा परिवार सुर्खियों से हटने का नाम नहीं लेता है लेकिन उनकी बड़ी बहन शहनाज लालरुख के नाम शायद की किंग खान के फैंस को पता हो. रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख की बहन उनके साथ उनके बंगले मन्नत में ही रहती हैं.
3/9

अनुष्का शर्मा- कर्णेश शर्मा: अनुष्का शर्मा जब भी किसी मुसीबत में होती हैं उनके भाई हमेशा उनके साथ खड़े होते हैं. शादी से पहले जब अनुष्का और विराट के बीच अनबन हुई थी तो उनके भाई कर्णेश शर्मा ने ही पैचअप करवाया था. कर्णेश मर्चेंट नेवी में रह चुके हैं. साथ ही वो अंडर 19 रणजी क्रिकेट टीम का भी हिस्सा रहे हैं. फिलहाल अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश उनके प्रोडक्शन 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के को-फाउंडर हैं.
4/9

अक्षय कुमार- अलका भाटिया: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार जहां सुर्खियों से हटने का नाम नहीं लेते हैं वहीं उनके फैंस को शायद ही ये पता हो की उनका एक बहन भी है. अक्षय कुमार की बहन का नाम है अलका भाटिया. अलका बेहद खूबसूरत है. साथ ही उनकी तरह भाई अक्षय कुमार के साथ उनका रिश्ता भी बेहद खूबसूरत है.
5/9

दीपिका पादुकोण- अनीषा पादुकोण: अक्सर ही अपनी खूबसूरती और टैलेंट को लेकर लाइमलाइट में रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की बहन भी कम ही कैमरा के सामने आती है. दीपिका पादुकोण की बहन का नाम है अनीषा पादुकोण. दोनों बहनों के बीच बेहद खूबसूरत रिश्ता है. अक्सर ही दीपिका अपनी बहन के साथ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं.
6/9

रणवीर सिंह- रितिका भावनानी: अपने डांस, एक्टिंग और हुनर के दम पर बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा चुके अभिनेका रणवीर सिंह एक बड़ी बहन है. रणवीर की बहन का नाम है रितिका भावनानी. रितिका और रणवीर के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग हैं. पिछले दिनों बेहद शानदार तरीके से रणवीर ने अपनी बहन का बर्थडे मनाया था. बाकी स्टार सिस्टर्स से अलग रितिका लाइमलाइट से काफी दूर ही रहना पसंद करती हैं.
7/9

प्रियंका चोपड़ा- सिद्धार्थ चोपड़ा: 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा आज एक इंटरनेशनल स्टार है. वहीं उनके भाई की बात करें तो सिद्धार्थ लाइमलाइट और ग्लैमर से कोसों दूर ही रहते हैं. सिद्धार्थ चोपड़ा हॉस्पिटैलिटी के क्षेत्र में हैं, उन्होंने स्विटजरलैंट से शेफ की ट्रेनिंग ली है. साथ ही उनका पुणे में एक पब लाउंज मगशॉट कैफे भी है.
8/9

ऐश्वर्या राय- आदित्य राय: पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय जहां दुनिया भर में अपनी खूबसूरती से मिसाल बन चुकी हैं वहीं क्या आपने उनके भाई के बारे कभी कुछ सुना है? ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय मर्चेंट नेवी में इंजीनियर थे. दोनों के बीच बेहद खूबसूरत रिश्ता है. आदित्य राय ने मॉडल श्रीमा राय से शादी की है और उनका एक बेटा भी है. आदित्य फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं. फिल्म 'दिल का रिश्ता' उन्होंने ही प्रोड्यूस की थी, जिसमें ऐश्वर्या राय ने लीड रोल निभाया था.
9/9

बॉलीवुड स्टार्स अक्सर ही अपने रिलेशंस को लेकर लाइमलाइट में रहते हैं. कुछ स्टार्स ऐसे भी हैं जो दुनिया भर में बहुत मशहूर हैं लेकिन उनके भाई-बहन का नाम या उनके बारे में शायद ही आपने कभी सुना हो. ऐसे में रक्षाबंधन के मौके पर हम आपको मिलाने जा रहे हैं भाई बहन की ऐसी ही कुछ खास जोड़ियों से.
Published at : 25 Aug 2018 02:18 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
बॉलीवुड
गुरुवार को भी 'धमाल' का रहा दबदबा, आखिरी सांसे गिन रही 'अल्फा'- 'वेलकम टू द जंगल', जानें- कलेक्शन
बॉलीवुड
'मेरी जिंदगी पर फिल्म बनी तो कहानी होगी खास', शहनाज गिल ने अपनी लव स्टोरी पर की बात
बॉलीवुड
'आप कितनी पाबंदी लगाओगे...', कॉमेडी में अभद्र भाषा पर अर्चना पूरन सिंह ने दिया बड़ा बयान





















