एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडमिथुन के बेटे महाक्षय ने एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से रचाई शादी, देखें Wedding की सारी तस्वीरें
मिथुन के बेटे महाक्षय ने एक्ट्रेस मदालसा शर्मा से रचाई शादी, देखें Wedding की सारी तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 11 Jul 2018 07:56 AM (IST)
1/12

कल शादी के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर बहुत ही प्यारी सी तस्वीर शेयर की. महाक्षय उर्फ मिमोह ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, "देवियों व सज्जनों..श्रीमान व श्रीमती चक्रवर्ती."
2/12

इस विवाद के बीच मिमोह से शादी करने का सवाल पूछा तो मदालसा ने कहा कि उनके मन में मिमोह से शादी करने को लेकर कभी कोई शंका नहीं थी. मदालसा ने कहा, "फिलहाल मेरे लिए मेरे पति पर लगे तमाम आरोपों के बारे में कुछ कहना ठीक नहीं होगा. इस सबके बावजूद भी मैं सभी के लिए अच्छा ही सोचती हूं. मेरे मन में किसी के लिर कोई द्वेष नहीं है." मदलसा ने आगे कहा, "अब मैंने मिमोह के साथ एक नई ज़िंदगी की शुरुआत कर दी है और मेरे मन में किसी भी तरह का कोई भी रिग्रेट (पछतावा) नहीं है."
3/12

शादी के बाद अपने लाइफ पार्टनर मिमोह की शख्सियत को लेकर पूछे गये सवाल पर मदालसा ने कहा, "मेरी लिए वो पूरी दुनिया में सबसे अच्छे शख्स हैं. उनसे बेहतर इंसान से मैं आज तक नहीं मिली हूं. मुझे लगता है उनसे बेहतर लाइफ पार्टनर को चुनना मेरे मुमकिन नहीं था.
4/12

शादी के बाद ये तस्वीर देखने को मिली जिसमें पूरा परिवार नज़र आ रहा है.
5/12

दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय ने मंगलवार को अभिनेत्री मदालसा शर्मा से शादी रचा ली.
6/12

इस तस्वीर में मिथुन चक्रवर्ती भी नज़र आ रहे हैं. ये अभिनेता कुछ समय से बीमार चल रहे हैं. इस तस्वीर में भी वो काफी कमजोर नज़र आ रहे हैं. लेकिन फैंस के लिए उनकी एक झलक काफी है.
7/12

इस मौके पर मदालसा लाल रंग के लहंगे में खूबसूरत नज़र आ रही थीं वहीं महाक्षय इस मौके पर गोल्डेन शेरवानी में नज़र आए.
8/12

बता दें कि इस शादी को लेकर पहले ही बहुत बवाल हो चुका है. महाक्षय मौजूदा समय में दुष्कर्म व धोखाधड़ी का मामला दर्ज है और वो इसमें जमानत पर बाहर हैं.
9/12

वहीं एबीपी न्यूज़ ने मदालसा की मां शीला शर्मा से जब संपर्क किया तो शादी को लेकर उनकी पहली प्रतिक्रिया थी, "हमारी खुशी का तो कोई ठिकाना नहीं है. मैं बहुत खुश हूं."
10/12

बता दें कि मदालसा ने साउथ इंडियन फिल्मों जैसे 'फिटिंग मास्टर', 'आलस्यम अम्रुतम', 'पठायमराम कोडी' व 'पटियाला ड्रीम' में काम किया है जबकि महाक्षय ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म 'जिमी' से की.
11/12

महाक्षय पर केस की बात करें तो एक एक्ट्रेस ने महाक्षय पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और धोखा देने का आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया है कि जब वह गर्भवती हुई तो महाक्षय ने एक दवा देकर उसका गर्भ गिरा दिया. महिला द्वारा महाक्षय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद अभिनेता की शादी पुलिस जांच की वजह से आगे बढ़ गई. इससे पहले नई दिल्ली की एक अदालत ने सात जुलाई को महाक्षय व उनकी मां को अग्रिम जमानत दे दी.
12/12

इन विवादों के बीच ही महाक्षय और मदालसा ने कल शादी रचाई और एक दूजे के हो गए.
Published at : 11 Jul 2018 07:53 AM (IST)
Tags :
Mahaakshay ChakrabortySponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
सौरव गांगुली को दिल्ली HC से झटका, फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर नहीं लगी रोक
बॉलीवुड
मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मे इस्तेमाल बंदूके सूरत से की बरामद
बॉलीवुड
'जेलर 2' का 8वें दिन भौकाल, अब बनेगी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
बॉलीवुड
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन




















