एक्सप्लोरर
मां बनीं करीना, जानें बॉलीवुड सितारों का क्या है कहना!
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 20 Dec 2016 05:19 PM (IST)
1/14

बॉलीवुड की स्टार जोड़ी सैफ अली खान और करीना कपूर खान के घर बेटे का जन्म हुआ है और उसे उन्होंने तैमूर अली खान पटौदी नाम दिया है. करीना ने आज सुबह ब्रीच कैंडी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया. करीना के मां बनने पर बॉलीवुड सितारों की तरफ से रिएक्शन आने शुरु हो गए हैं. आगे जानें तैमूर के आने पर सितारों का क्या है कहना? (सभी तस्वीरें- इंस्टाग्राम, ट्विटर)
2/14

अभिनेत्री सोफी चौधरी ने ट्वीट कर कहा कि यह एक शानदार खबर है.
3/14

अभिनेत्री सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर करीना के साथ का तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, डॉर्लिंग करीना और सैफ को बधाई. तैमूर अली खान पटौदी सभी की आंखों का तारा बनने जा रहे हैं.
4/14

मोनिका बेदी ने कहा, करीना और सैफ को सुपर पैरेंट्स बनने पर बधाई. इस नए चैप्टर को एन्जॉय कीजिए.
5/14

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने करीना-सैफ की तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, करीना और सैफ को तैमूर के आने पर बधाई.
6/14

मलाइका अरोड़ा खान ने करीना के मां बनने पर बहन अमृता का इंस्टा पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से रिपोस्ट किया है.
7/14

करीना की बहन करिश्मा कपूर ने कहा, 'मौसी बनकर गर्व महसूस हो रहा है.'
8/14

करण जौहर ने ट्वीट कर कहा कि बेबो को लड़का हुआ है...मैं बहुत खुश हूं.
9/14

अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा, प्यारा जोड़ा सैफ और करीना को तैमूर के आने पर बहुत-बहुत बधाई.
10/14

करीना के साथ फिल्म 'उड़ता पंजाब' में काम कर चुके दिलजीत दोसांझ ने ट्वीट कर करीना को बधाई दी है. उन्होंने कहा, 'मेरी फेवरेट करीना को जूनियर नवाब के आने पर बहुत-बहुत बधाई.'
11/14

करीना की करीबी दोस्त और अभिनेत्री अमृता अरोड़ा ने इंस्टाग्राम पर करीना और सैफ की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'डॉर्लिंग करीना सबसे बेस्ट क्लब 'मम्मी क्लब' में आपका स्वागत है, आपको ढ़ेर सारा प्यार.'
12/14

बॉलीवुड एक्टर तुषार कपूर ने लिखा है कि "मेरी पहली एक्ट्रेस को दिल से बधाई." (All Picture Credit- Twitter)
13/14

तैमूर की बुआ सोहा अली खान भी हॉस्पिटल में करीना के साथ मौजूद थीं. कुछ ही देर पहले सोहा ने ट्विटर पर बताया है कि मां करीना और बेटे तैमूर दोनों ही स्वस्थ हैं. सोहा ने लिखा- हमारी दुनिया में तैमूर अली खान पटौदी का स्वागत करके खुशी हो रही है. मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं और अच्छे हैं. और बच्चे के पापा तो बहुत अच्छे हैं.!
14/14

बॉलीवुड एक्टर कुणाल खेमू ने लिखा है " भाई औऱ करीना को बहुत प्यार और बधाई."
Published at : 20 Dec 2016 04:58 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
परिणीति चोपड़ा के जन्मदिन पर राघव चड्ढा ने लिखा स्पेशल मैसेज, बोले- 'मैं खुशनसीब पति...'
बॉलीवुड
'इतनी इज्जत तो दे ही सकते हो...', सलमान खान ने पैपराजी को क्यों की दी चेतावनी?
बॉलीवुड
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
बॉलीवुड
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद




















