एक्सप्लोरर
सलमान खान की ‘किक 2’ से जैकलीन फर्नांडीज़ का पत्ता कटा!
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 08 Feb 2018 06:21 PM (IST)
1/10

तस्वीर में इस बात का भी जिक्र है कि साजिद नाडियाडवाला के निर्देशन में बनने वाली ये फिल्म 2019 में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी.
2/10

‘किक 2’ के एलान में एक नाम जो नदारद रहा वो है साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म ‘किक’ की लीड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज़ का.
3/10

सोर्स ने कहा, “किक 2 का प्लॉट और इसके किरदार पूरी तरह से नए हैं. यही वजह है कि साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम ने एक नई अभिनेत्री को फिल्म में कास्ट करने का फैसला किया है. वो कुछ नामों पर विचार कर रहे हैं. जल्द ही नाम का एलान होना चाहिए.
4/10

बॉलीवुड लाइफ को फिल्म से जुड़े एक करीबी सोर्स ने बताया, “जैकलीन फर्नांडीज़ ‘किक 2’ का हिस्सा नहीं होंगी. ये फैसला किसी विवाद की वजह से नहीं लिया गया है, फिल्म की कहानी ही बिल्कुल अलग है. जैकलीन का ट्रैक ‘किक’ में ही खत्म हो गया था.”
5/10

बता दें कि ‘किक’ में सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में सलमान और जैकलीन पहली दफा साथ नजर आए थे.
6/10

खबर है कि ‘किक’ के सीक्वल के लिए इसके मेकर्स एक नए चेहरे की तलाश कर रहे हैं. ‘किक 2’ से जैकलीन का पत्ता काट दिया गया है.
7/10

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म ‘किक’ के सीक्वल ‘किक 2’ का एलान कर दिया गया है. नाडियाडवाला ग्रैंडसंस ने बीते रोज़ ट्विटर पर किक फ्रैंचाइज़ी की दूसरी फिल्म का एलान किया. उन्होंने ट्वीट के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसमें लिखा है- डेविल वापस आ गया!
8/10

जैकलीन फिलहाल सलमान खान के साथ फिल्म ‘रेस 3’ की शूटिंग कर रही हैं. इस फिल्म में बॉबी देओल भी नजर आएंगे
9/10

इसके अलावा बॉलीवुड के सुल्तान अली अब्बास ज़फर के निर्देशन में बनने वाली फिल्म भारत के लिए भी खुद को तैयार कर रहे हैं
10/10

आपको बता दें कि सलमान खान फिलहाल रेस 3 की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं.
Published at : 08 Feb 2018 06:21 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'जेलर 2' का चौथे दिन भौकाल, लूट लिया बॉक्स ऑफिस, ये रिकॉर्ड भी बनाया
बॉलीवुड
हमले के बाद टाइगर श्रॉफ की पहली तस्वीर आई सामने, शरीर पर दिखे चोट के निशान
बॉलीवुड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 10 राउंड फायरिंग, दर्द में कराहने की आवाज, घटना का वीडियो वायरल
बॉलीवुड
टाइगर श्रॉफ पर मुंबई के जुहू में फायरिंग, हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप ने ली





















