एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडThrowback: शादी से पहले देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रोका सेरेमनी की तस्वीरें
Throwback: शादी से पहले देखिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की रोका सेरेमनी की तस्वीरें
Written By : एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | Updated at : 23 Nov 2018 09:37 PM (IST)
1/13

बॉलीवुड में शादियों का सीजन चल रहा है. दीपिका और रणवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2 दिसंबर को शादी रचाने जा रहे हैं. इसी साल अगस्त में इन दोनों सितारों की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया. शादी से पहले आपको दिखा रहे हैं तस्वीरें...
2/13

तैयारियां शुरु हो चुकी हैं और इस साल की इस मोस्ट अवेटेड शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है.
3/13

प्रियंका और निक दोनों ने यहां पारंपरिक तरीके से एक दसूरे के साथ पूजा-अर्चना भी की.
4/13

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने रोका सेरेमनी की तस्वीरें चाहने वालों के साथ शेयर कीं.
5/13

ये सेरेमनी मुंबई में प्रियंका चोपड़ा के घर पर 18 अगस्त को आयोजित हुई थी.
6/13

7/13

इस सेरेमनी में निक जोनास के पैरेंट्स भी शामिल रहे. इस मौके पर निक जोनास का पूरा परिवार भारतीय परिधान में दिखा. उनकी ये तस्वीरें काफी पसंद की गईं.
8/13

इस रोका सेरेमनी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शरीक हुए थे.
9/13

शादी के लिए निक जोनास का पूरा परिवार इंडिया आ चुका है.
10/13

अपने इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा पीले कलर के सूट में नज़र आईं. ये सूट प्रियंका चोपड़ा के लिए डिजाइनर संदीप खोसला ने तैयार किया था. वहीं निक जोनास शेरवानी में दिखे.
11/13

(PHOTOS: SOCIAL MEDIA)
12/13

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 18 जुलाई को लंदन में सगाई की जिसकी किसी को भी कानोंकान भनक नहीं लगी. प्रियंका ने इसी दिन अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और साथ ही दोनों ने इस खास मौके पर सगाई भी कर ली.
13/13

सेरेमनी खत्म होने के बाद निक और प्रियंका दोनों ने ये तस्वीर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की और अपने चाहने वालों से एक दूसरे को इंट्रोड्यूस कराया.
Published at : 23 Nov 2018 09:36 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'अल्फा' ने संडे को किया कमाल, धुआंधार छापे नोट, 5 फिल्मों के उड़ा दिए छक्के
बॉलीवुड
34 करोड़ के पार हुई 'अल्फा', 2026 की 10 फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉलीवुड
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
बॉलीवुड
LIVE: गौरी स्प्रैट संग शादी के बाद आमिर खान की दिखी पहली झलक, फंक्शन अटेंड करने पहुंचे मुकेश अंबानी समेत ये सेलेब्स

























