एक्सप्लोरर
दूसरे दिन भी 'बादशाहो' ने की शानदार कमाई, जानें कलेक्शन
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 04 Sep 2017 09:31 AM (IST)
1/10

मार्केट एनालिस्ट ने ट्विटर पर इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा जारी किया है. इस फिल्म ने पहले दिन 12.03 करोड़ और दूसरे दिन 15.60 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर ये फिल्म 27.63 करोड़ कमाई कर चुकी है.
2/10

अजय देवगन ने कल सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुक्रिया भी कहा है. अजय ने ट्विटर पर कल लिखा- बादशाहों को आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है उसके लिए शुक्रिया. आप लोगों की तारीफ करने के अलावा हमारे पास देने के लिए कुछ और नहीं है.
3/10

इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ भी रिलीज हुई है जिसे समीक्षकों ने अच्छा तो बताया है लेकिन ये फिल्म कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है.
4/10

बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहो' को समीक्षकों से तो कुछ खास तारीफ नहीं मिली है लेकिन इस फिल्म ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है. आगे जानें दो दिनों का कलेक्शन
5/10

अभी तीसरे दिन यानि रविवार के कलेक्शन का इंतजार है. ऐसा माना जा रहा है कि इस फिल्म ने तीसरे दिन भी धमाकेदार कमाई करेगी.
6/10

इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं. ये फिल्म देश में इमरजेंसी के दौर पर आधारित है.
7/10

इस फिल्म ने दो दिनों में 27 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
8/10

ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2800 स्क्रीन और विदेशों में 442 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.
9/10

इस फिल्म को बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है.
10/10

इस फिल्म में सनी लियोनी ने आइटम सॉन्ग भी किया है जिसमें उन्होंने इमरान हाशमी के साथ कई बोल्ड सीन भी दिए हैं. नीचे क्लिक करके देखें ये गाना
Published at : 04 Sep 2017 09:30 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
'बाप' में डांस नंबर से धमाका करेंगे सनी-मिथुन-संजय-जैकी, फिल्म को लेकर नया अपडेट
बॉलीवुड
'हनुमान अंश' और 'मिर्जापुर द मूवी' में स्क्रीन की लड़ाई, धमाकेदार होगा क्लैश
बॉलीवुड
जैकी श्रॉफ ने प्यारेलाल और शक्ति कपूर को दी जन्मदिन की बधाई
बॉलीवुड
'वेब सीरीज से बेहतर है फिल्म', आ गया 'मिर्जापुर द मूवी' का फर्स्ट रिव्यू






















