एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़बॉलीवुडअजान विवाद: सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवाया, कहा- मेरी बात को गलत करीके से पेश किया गया
अजान विवाद: सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवाया, कहा- मेरी बात को गलत करीके से पेश किया गया
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 19 Apr 2017 03:37 PM (IST)
1/6

उन्होंने आगे कहा, '' मैं ना तो राइट विंग हूं और ना ही लेफ्ट विंग हूं. मैं जानता हूं कि मुझ जैसे लोगों की तादाद कम है. मैं जो कह रहा हूं वो आप लोगों को सही तरीके से पेश करना चाहिए. मेरे हिसाब से धर्म के नाम पर शोर मचाना गुंडागर्दी है.''
2/6

सोनू ने आज अजान विवाद पर सफाई देने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी. सोनू ने अपने ट्वीट पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने अज़ान पर नहीं बल्कि लाउडस्पीकर पर सवाल उठाया था.
3/6

वेस्ट बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के उपाध्यक्ष सैयद साह अतेफ अली अल कादरी ने ये एलान किया था कि कोई व्यक्ति सोनू निगम का सिर मुंडवाएगा, फटे जूतों की माला पहनाएगा और पूरे देश में घुमाएगा तो वे उसे 10 लाख रुपए का इनाम देंगे.
4/6

अजान विवाद के बाद फतवा जारी नहोने से नाराज सोनू निगम ने अपना सिर मुंडवा लिया है. सोनू अजान को लेकर अपने ट्वीट के खिलाफ फतवा जारी होने से नाजार थे.
5/6

साथ ही इस सिंगर ने ये भी साफ कर दिया है कि ऐसा बयान उन्होंने सिर्फ मस्जिदों में होने वाले लाउडस्पीकर के इस्तेमाल की वजह से नहीं बल्कि मंदिर और गुरूद्वारे के लिए भी दिया है. सोनू निगम ने कहा है कि वो सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. सोनू निगम ने कहा, ''मैं मुस्लिम विरोधी नहीं हूं, बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है. मेरी राय यही है कि चाहें मंदिर हो, गुरूद्वारा हो या फिर मस्जिद हो वहां पर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए.''
6/6

सोमवार सुबह सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ‘मैं मुस्लिम नहीं हूं लेकिन रोज सुबह मुझे अजान की आवाज से उठना पड़ता है.’ उन्होंने आगे लिखा था, ‘आखिर कब भारत से ये जबरन धार्मिक भावना थोपना खत्म होगा? वैसे जब मोहम्मद ने इस्लाम बनाया था तब बिजली नहीं थी.’ सोनू निगम ने ये भी कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि कोई मंदिर या गुरुद्वारा बिजली का इस्तेमाल उन लोगों को जगाने के लिए करते हैं जो उस धर्म का पालन नहीं करते. तो फिर ऐसा क्यों? गुंडागर्दी है बस.’
Published at : 19 Apr 2017 03:24 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
बॉलीवुड
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
बॉलीवुड
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
बॉलीवुड
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी






















