एक्सप्लोरर
बॉक्स ऑफिस पर थम नहीं रही 'बादशाहो' की रफ्तार, जानें 6 दिनों का कलेक्शन
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 07 Sep 2017 11:57 AM (IST)
1/9

मार्केट एनालिस्ट ने ट्विटर पर इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा जारी किया है. इस फिल्म ने पहले दिन 12.03 करोड़, दूसरे दिन 15.60 करोड़, तीसरे दिन 15.10 करोड़, चौथे दिन 6.82 करोड़, पांचवे दिन 6.12 करोड़ और छठें दिन यानि बुधवार को 4.30 करोड़ की कमाई की है.
2/9

इस फिल्म के साथ सिनेमाघरों में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ भी रिलीज हुई है जिसे समीक्षकों ने अच्छा तो बताया है लेकिन ये फिल्म कमाई के मामले में काफी पिछड़ गई है.
3/9

बीते शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'बादशाहो' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. रिलीज के 6 दिनों में ही इस फिल्म ने 60 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है.
4/9

इस कमाई से अजय देवगन काफी खुश हैं. कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को शुक्रिया भी कहा था. अजय ने ट्विटर पर लिखा था- बादशाहों को आप लोगों ने जो प्यार और सपोर्ट दिया है उसके लिए शुक्रिया. आप लोगों की तारीफ करने के अलावा हमारे पास देने के लिए कुछ और नहीं है.
5/9

इस फिल्म को बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है.
6/9

ये फिल्म देश में इमरजेंसी के दौर पर आधारित है.
7/9

इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डीक्रूज और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं.
8/9

ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2800 स्क्रीन और विदेशों में 442 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.
9/9

मार्केट एनालिस्ट ने ट्विटर पर इस फिल्म की कमाई का आंकड़ा जारी किया है. इस फिल्म ने पहले दिन 12.03 करोड़, दूसरे दिन 15.60 करोड़, तीसरे दिन 15.10 करोड़, चौथे दिन 6.82 करोड़, पांचवे दिन 6.12 करोड़ और छठें दिन यानि बुधवार को 4.30 करोड़ की कमाई की है.
Published at : 07 Sep 2017 11:56 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
बॉलीवुड
दूसरे मंगलवार भी 'दृश्यम 3' का कोहराम जारी, 6 बजे तक 319 करोड़ के हो गई पार
बॉलीवुड
रजनीकांत का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, एडवांस बुकिंग में 40 करोड़ पार 'जेलर 2', इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
बॉलीवुड
RJ Mitte की मौत से टूटे ऑन-स्क्रीन फादर, कहा- क्यों अपनी जान खुद ले ली?
बॉलीवुड
'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स पर दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाया 50 हजार का जुर्माना
















