एक्सप्लोरर

बालों व चेहरे को सुरक्षित रखना है तो होली से पहले आजमाएं ये आसान टिप्स, जानें क्या कहते हैं स्किन एक्सपर्ट

होली खेलना अधिकांश लोगों को पसंद होता है. उमंग और उत्साह के साथ जब हम रंगों के इस त्योहार को मनाते हैं तो यह बिल्कुल भी ध्यान नहीं रहता है कि केमिकल युक्त रंग हमारी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में यदि आप भी अपनी स्किन व बालों को लेकर काफी संजीदा हैं तो होली पर्व आने से कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर सकते हैं. जानें इसे लेकर क्या कहती हैं इंदौर स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल की डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. शीना कपूर-

त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं होली के रंग

कृत्रिम रंगों में मौजूद रसायन त्वचा के लिए काफी घातक साबित हो सकते हैं. केमिकल के कारण त्वचा पर इंफेक्शन, त्वचा का रंग खराब होना, जलन, खुजली जैसी समस्याएं भी देखी जाती है. कई बार ज्यादा खुजली होने पर यह  डर्मेटाइटिस का भी रूप ले लेती है, जो केमिकल के कारण होने वाला एक सामान्य रिएक्शन है. यह बात भी विशेष रुप से ध्यान रखें कि होली खेलने से पहले मेकअप न करें और होली के कम पांच दिन पहले ब्लीचिंग या कोई भी कैमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें.

शरीर को ज्यादा ढंकने वाले कपड़े पहनें

होली पर जब दोस्तों या परिजनों के साथ धुलेंडी खेलने के लिए निकले तो ऐसे कपड़े पहने, जो शरीर को ज्यादा ढंक कर रखें. इसके अलावा सूती कपड़े पहने का प्रयास करना चाहिए. ऐसा करके आप केमिकलयुक्त रंगों के प्रभाव से शरीर के अधिकांश हिस्से को बचा सकते हैं. 

चेहरे, गले व हाथों में लगाएं सनस्क्रीन या बेबी ऑयल
होली खेलने से पहले अपनी त्वचा पर, विशेषकर चेहरे, गले और हाथों पर सनस्क्रीन, मॉइस्चराइजर या बेबी ऑयल से अच्छी तरह मसाज करें. ऐसा करने से त्वचा पर रंगों का ज्यादा गहरा प्रभाव नहीं होगा और जब आप स्नान करेंगे तो रंग आसानी से निकल जाएंगे. 

नाखूनों को साफ करें
होली खेलने से पहले नाखूनों का भी ख्याल रखा जाना बेहद जरुरी है. नाखूनों पर ट्रान्सपरेंट नेल कलर या नाखूनों के आसपास वैसलीन या पेट्रोलियम जेली  लगाकर इन्हें रंगों से सुरक्षित रखा जा सकता है. नाखूनों में यदि रंग जमा होगा तो वह खाना खाते समय पेट में जा सकता है, जो इंफेक्शन का कारण बन सकता है इसलिए होली खेलने से पहले नाखूनों की सफाई भी जरुरी है.

आंखों और बालों की करें विशेष सुरक्षा 

आंखें हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग है. होली खेलते समय आंखों की सुरक्षा के लिए कोई भी ट्रान्सपेरेन्ट स्पेक्ट्स लगाकर रखें. यदि आंखों में कलर चला जाए तो तत्काल पानी से धोना चाहिए. बालों में यदि रंग चला जाए तो बालों को धोने की मेहनत के साथ ही स्केल्प में रंग लगने से एलर्जी और बालों के खराब होने का भी डर होता है. होली में बालों के लिए शॉवर केप लगाया जा सकता है.

होली पर शरीर को रखें हाइड्रेटेड

होली खेलने के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए ताकि शरीर इस दौरान हाइड्रेटेड रहें. दिनभर में कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए. भरपूर पानी पीने से शरीर की अंदरूनी सफाई होती है. हमारे शरीर में मौजूद  सभी टॉक्सिन्स यूरीन के द्वारा बाहर निकल जाते हैं. 

ऑर्गेनिक रंगों से खेलें होली

होली पर केमिकल युक्त रंगों का उपयोग करने के बजाय ऑर्गेनिक रंगों का उपयोग करना चाहिए, जो त्वचा व चेहरे के लिए नुकसानदेह नहीं होते हैं. होली खेलने के दौरान यदि किसी भी तरह की एलर्जी हो तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें. यदि आपकी स्किन सेंसिटिव है और होली खेलना चाहते हैं तो इसके लिए डॉक्टर से भी परामर्श ले सकते हैं. किसी भी तरह की स्किन संबंधित परेशानी आने पर डॉक्टर की सलाह जरूरी लें और ऐसे हॉस्पिटल का चुनाव करें जहां FTSS (Full Time Specialty System) हो, जहां किसी भी समस्या के लिए डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है.

[नोट- उपरोक्त दिए गए विचार लेखक के व्यक्तिगत विचार हैं. ये जरूरी नहीं कि एबीपी न्यूज़ ग्रुप इससे सहमत हो. इस लेख से जुड़े सभी दावे या आपत्ति के लिए सिर्फ लेखक ही जिम्मेदार है.]

View More

ओपिनियन

Sponsored Links by Taboola
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब  इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
साहिल के बाद अब  इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
साहिल के बाद अब इन छात्राओं को मीडिया के सामने लाए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जानें कौन हैं?
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
रोहित शर्मा की साइन की हुई जर्सी पाकर खुश हुए जोस बटलर, इंस्टाग्राम पोस्ट में कही दिल जीतने वाली बात
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget