एक्सप्लोरर

बिहार: NCRB रिपोर्ट और छठ पर जिलाधिकारी की चिट्ठी को लेकर तेजस्वी ने साधा नीतीश पर निशाना

मधेपुरा के जिलाधिकारी की चिट्ठी के माध्यम से तेजस्वी ने साम्प्रदायिकता का हवाला देते हुए सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. साथ ही तेजस्वी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट ने देश को बताया है कि बिहार दंगों में अव्वल है.

पटना: आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला किया है. मधेपुरा ज़िलाधिकारी की तरफ से छठ पर्व को लेकर लिखी गई चिट्ठी पर विवाद खड़ा हो गया है. इसी चिट्ठी के माध्यम से तेजस्वी ने साम्प्रदायिकता का हवाला देते हुए सीएम नीतीश पर निशाना साधा है. साथ ही तेजस्वी ने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट ने देश को बताया है कि बिहार दंगों में अव्वल है.

तेजस्वी ने क्या ट्वीट किया है?

तेजस्वी ने ट्वीट कर लिखा है, ‘’माननीय नीतीश कुमार जी, NCRB की रिपोर्ट ने देश को बताया कि बिहार दंगों में अव्वल है. अब देखिए कुकर्मी सरकार ने लोकआस्था के महापर्व छठ पर कैसा विद्वेषपूर्ण और विघटनकारी आदेश दिया था. हर जात-धर्म के लोग छठ पर्व मनाते है .लोकपर्व की आस्था-भावना और सामाजिक ताने-बाने को खत्म ना करिए.’’ तेजस्वी यादव ने अपने ट्वीट में NCRB द्वारा जारी किए गए आंकड़ों का भी ज़िक्र किया है.

बता दें कि मधेपुरा के जिलाधिकारी ने छठ पर्व पर प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखा था, जिसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है.

चिट्ठी में क्या लिखा है?

मधेपुरा के जिलाधिकारी ने छठ पर्व पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर दिशा-निर्देश जारी किया गया था. विवादित चिट्ठी के कुछ लाइनों में लिखा है, ‘’छठ घाट तक व्रतियों के आने-जाने वाले मार्गों में पड़ने वाले मुहल्लों में विशेषकर मुस्लिम मोहल्लों में विशेषकर नाली का पानी गिराए जाने के कारण तनाव उत्पन्न होता है. कभी-कभी छठ घाट पर बहुत अधिक भीड़ में घाट पर बनाए गए कोशी टूट जाने के कारण भी समस्या उत्पन्न होती है. मुस्लिम समुदाय के शरारती तत्वों द्वारा छठ व्रतियों के परिजनों और उनके साथ महिलाओं के साथ छेड़खानी किए जाने पर तनाव उत्पन्न होता है. छठ व्रतियों और उनके परिजनों पर छींटाकशी, फब्ती कस देने के कारण भी विधि-व्यवस्था की  समस्या उत्पन्न होती है.’’

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली: आज दूसरे दिन सिर्फ ऑड नंबर की गाड़ियां चलेंगी, पहले दिन 233 लोगों के कटे चालान

प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- ‘वो इमरजेंसी भी इस इमरजेंसी से बेहतर थी’, जानें SC ने क्या-क्या टिप्पणियां की

मुंबई: फिर लगे आदित्य ठाकरे के समर्थन वाले पोस्टर, पवार बोले- आगे क्या होगा पता नहीं

'बाला' विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने बॉम्बे हाईकोर्ट को फिल्म की रिलीज से पहले दिया फैसला देने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget