एक्सप्लोरर

इस शख्स ने खरीदी भारत की पहली एस्टॉन मार्टिन DB12, करोड़ों में है कीमत

India's First Aston Martin DB12: इस एस्टॉन मार्टिन डी बी 12 को फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो के सीईओ ने खरीदा है. एस्टॉन मार्टिन के न्यू मॉडल की टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है.

India's First Aston Martin DB12: जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने अपने कार कलेक्शन में एक और गाड़ी को शामिल कर लिया है. दीपिंदर गोयल ने इस बार Aston Martin DB12 कार को खरीदा है. यह भारत की पहली Aston Martin DB12 कार है. ब्रिटिश कार निर्माता कंपनी ने साल 2023 के सितंबर महीने में इस मॉडल को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया गया था. अब ये कार दीपिंदर गोयल के कलेक्शन में शामिल हो गई है.

Aston Martin DB12 की कीमत

दीपिंदर गोयल इससे पहले Lamborghini Urus, the Porsche 911 Turbo S और फरारी रोमा भी अपने कलेक्शन में  जोड़ चुके हैं. अब खाने की डिलीवरी के मशहूर ब्रांड के सीईओ ने एस्टॉन मार्टिन डी बी 12 भी खरीद ली है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 4.59 करोड़ रुपये है. करीब साढ़े चार करोड़ की गाड़ी खरीदकर दीपिंदर गोयल ने कई एलीट लोगों को पीछे छोड़ दिया है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepinder Goyal (@deepigoyal)

एस्टॉन मार्टिन डी बी 12 के फीचर्स

Aston Martin DB12 के इस मॉडल में 21 इंच के डायमंड कट ए़लॉय व्हील्स लगे हैं. दीपिंदर गोयल की ये कार ग्रीनिश शेड में आई है. DB 11 से DB 12 में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें थ्री-पीस DRL हेडलैंप सेट-अप लगाया गया है. इसके GT स्टांस को और भी आकर्षक बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर बॉडी पैनल्स को री-डिजाइन किया गया है. साथ ही न्यू फ्रंट बंपर भी गाड़ी में लगाया गया है.

एलीट क्लब कार की स्पीड

एस्टॉन मार्टिन डी बी 12, केवल 3.5 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच जाती है. इस गाड़ी की टॉप स्पीड 325 किलोमीटर प्रति घंटा है. एस्टॉन मार्टिन के मुताबिक, डी बी12 को कंफर्टेबल हाईवे क्रूजर और परफेक्ट कैनयोन क्रूजर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें

Top SUVs in India: भारतीय ग्राहक हुए SUV के दीवाने, सबसे ज्यादा पसंद आ रहीं ये 5 कारें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
ट्रेन की तरह बस में कहां होता है इमरजेंसी ब्रेक, कैसे करता है काम?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget