एक्सप्लोरर

Yamaha RX: भारत में होगी यामाहा आरएक्स की वापसी, लेकिन RX100 होने की संभावना नहीं

Upcoming Yamaha New Bike: देश में एक बार फिर से यामाहा आरएक्स की वापसी करने वाली है, पढ़िए पूरी खबर और जानिए इससे जुड़ी डिटेल्स और कब होगी लॉन्च.

Yamaha New Bike: बहुत समय से चर्चा हो रही है कि यामाहा अपनी बेहद पॉपुलर RX100 को फिर से बाजार में लाने की योजना बना रही है. हालांकि, इसकी ब्रांड वैल्यू को फिर से उसी विश्वसनीयता के साथ नए मॉडल के लिए भी बरकरार रख पाना काफी मुश्किल काम लगता है. गंभीर सवाल यह था कि यामाहा ने 4-स्ट्रोक इंजन के साथ मूल टू-स्ट्रोक RX100 की की परफॉर्मेंस को कैसे हासिल कर पाएगी. यही सवाल जब यामाहा इंडिया के चेयरमैन ईशिन चिहाना से पूछा गया, और उनके जवाब से बहुत से लोगों की शंका दूर हो सकती है. चिहाना ने बताया कि कैसे वह अंतरराष्ट्रीय बाजारों में RX100 के इतिहास से अच्छी तरह वाकिफ थे, लेकिन वह इस बात को भी अच्छी तरह से जानते हैं कि भारत में यह बाइक सभी उम्र के राइडर्स के लिए कितनी प्रतिष्ठित थी.

कंपनी ने क्या कहा?

ईशिन चिहाना ने कहा कि "यामाहा आरएक्स100 भारत के लिए एक बहुत ही खास मॉडल है और इसकी स्टाइलिंग, हल्के वजन, पॉवर और साउंड ने इसे ऐसा बनाया है. चार-स्ट्रोक मॉडल में उन मानदंडों को फिर से बनाने के लिए, इसे कम से कम  200cc का होना पड़ेगा. लेकिन फिर वैसी शानदार आवाज को हासिल कर पाना संभव नहीं है."

मिलेगा बड़ा इंजन

ईशिन चिहाना के अनुसार कंपनी RX100 के नाम को खराब नहीं करना चाहती है, इसलिए जब तक हम आश्वस्त नहीं हो जाते कि हम नए मॉडल में भी एक हाई परफॉर्मेंस के साथ, एक हल्की बाइक का उत्पादन कर सकते हैं, हम इसे तब तक लॉन्च नहीं करेंगे. इसके लिए मौजूदा लाइन-अप के साथ उपलब्ध 155cc इंजन पर्याप्त नहीं है.

लॉन्चिंग में लगेगा समय

फिलहाल देश में यामाहा आरएक्स नाम की भारत में वापसी को जल्द देखने की उम्मीद नहीं की जा सकती है, लेकिन यामाहा इस पर काम कर रही है और जब बाइक आएगी, तो इसमें एक परफॉर्मेंस सेंट्रिक इंजन मिलेगा, जो 200cc से अधिक क्षमता वाला होगा.

यह भी पढ़ें :- रॉयल एनफील्ड 350 बाबर की तस्वीरें आईं सामने, जानिए कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Upcoming Cars in July 2026: मारुति से लेकर MG तक, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार कारें
मारुति से लेकर MG तक, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार कारें
PUC Validity Rules : PUC खत्म होने के बाद कितने दिन तक गाड़ी चला सकते हैं, क्या है नियम?
PUC खत्म होने के बाद कितने दिन तक गाड़ी चला सकते हैं, क्या है नियम?
भूलकर भी न करना ये गलती, शख्स को कार सेल करना पड़ा भारी, लगाने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर
भूलकर भी न करना ये गलती, शख्स को कार सेल करना पड़ा भारी, लगाने पड़ रहे कोर्ट के चक्कर

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?

Embed widget